हरिजन बस्ती में 50 परिवार पर कोई हैंडपंप नहीं, कृपया अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं...

ग्राम-खोरा मचपटिया, पंचायत-जैतीपुर, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश ) से साधु सिंह लोधी बता रहे हैं की भ्रमण के दौरान आज ग्रामीणों से चर्चा में पता चला कि गाव की हरिजन बस्ती में हेंडपंप की कमी है ५० परिवार यहाँ पर रहते है जहां पर पानी की समस्या है ग्रामीणों की मांग है कि यहां एक हैण्डपंप लगाया जाए ताकि पीने के पानी की समस्या का हल हो जाए,
सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि इस गाँव के दलित हरिजनों को पीने का पानी उनके घरों के पास मिल सके- जिला कलेक्टर पन्ना कार्यालय@07732252003, 07732252004. लोधी@ 7477289078.

Posted on: May 02, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारी सड़क खराब है मोटर साइकिल भी नहीं चलती, कृपया अधिकारियों पर दबाव डाल मदद करें...

ग्राम-गनपतखोड़ा, तहसील-लौड़ी, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे हैं कि गाँव के एक हिस्से में रोड की हालत बहुत ही खराब है जहां ५० परिवारों से ज्यादा निवास करते है, यहाँ मोटर साईकिल भी निकलने में बहुत समस्या होती है, मुख्य सड़क मार्ग से यहाँ तक ३०० मीटर की बड़ी खाई है जहां किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसीलिए ग्रामीणों की मांग है कि मुरूम डालकर सड़क समतल कर रास्ता दुरस्त किया जाए ताकि आवागमन सुचारू हो सके कृपया सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले- कलेक्टर @07682241500, सी.ई.ओं@07687251251, सचिव@9450270908, सरपंच@8349754021, लोधी@8719095669.

Posted on: Apr 30, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Our closed hospital got opened after recording message on CGnet...

ग्राम-बीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि पिछले दिनों 17 अप्रैल को उन्होंने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था कि ग्राम बीरा का उप स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है लेकिन हमेशा ताला लगा हुआ रहता है. लेकिन सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद असर यह हुआ कि तुरन्त केन्द्र खुलने लग गया. सीजीनेट सुनने वाले साथियों के द्वारा शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था एवं श्रोतागणों द्वारा दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप केन्द्र का निरिक्षण कर डॉक्टर राजपूत द्वारा ताला खोला गया जिसके कारण ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. अस्पताल खुलवाने में मदद करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों एवं सीजीनेट के साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद. लोधी@8719095669

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में कई गरीबों के आज तक राशन कार्ड नहीं बने, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-वीरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी और उनके साथ उपस्थित है ग्रामीण जिनके द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राम वीरा के कई ग्रामीणों जैसे राजकिशोर रैकवार, कमलेश, राजाबाबू रैकवार आदि का आज तक राशनकार्ड नहीं बना है और उन्हें इसी कारन किसी प्रकार की सरकारी योजनायें का लाभ नहीं मिल पा रहा है और नहीं कोई अधिकारी बार बार कहने पर भी इस विषय की और ध्यान नहीं दे रहें हैं इसलिए वे आज सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है आप कृपया मुख्यमंत्री कार्यालय@07552442261, कलेक्टर@07732252003 को फोन कर दबाव बनाएं और गरीब साथियों की मदद करें. साधू सिंह लोधी@8719095669

Posted on: Apr 21, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आज तक कोई राशन कार्ड नहीं बनवाये गए है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-कोड़ाई, पंचायत-बिलाही, तहसील-अजयग़ढ, जिला-पन्ना ( मध्य प्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि ग्राम कोडाई में लोगो का राशन कार्ड आज तक नहीं बनवाया गया है न बीपीएल राशन कार्ड बने हैं न सामान्य। वे अधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते थक गए हैं. हके लोधी राजपूत, मणि लोधी राजपूत, मिलन लोधी राजपूत और भी बहुत से साथी है जिनका राशन कार्ड नहीं बनवाया गया है इसलिए वे आज सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं उनका अनुरोध है आप सभी कृपया कलेक्टर@07732252003, मुख्यमंत्री कार्यालय @07552442231 को फोन कर पूंछे कि ऐसा क्यों हो रहा है और इन गरीबों की कृपया मदद करें। साधु सिंह लोधी@8719095669

Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »