नशाखोरी हमारे देश को खोखला कर रही है, इस समस्या से हमारे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है...
नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति को धीरे-धीरे अपने शिकंजे में जकड़ लेता है और शारीरिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से भिखारी बना देता है| नशा करने वाले व्यक्ति का पूरा परिवार बिखर जाता है | नशाखोरी हमारे देश की प्रमुख चुनौती बन गई है| जब मनुष्य अत्यधिक आनंद प्राप्त के लिए कुछ पदार्थो का सेवन करने का आदि हो जाता है तब उसे नशाखोरी कहते है| नशाखोरी हमारे देश को खोखला कर रही है और इस समस्या से हमारे देश का भविष्य बर्बाद हो रहा है | शिक्षा पर भी उसका बुरा असर पड़ रहा है| देश में प्रत्येक व्यक्ति अगर संकल्प ले कि धूम्र पदार्थो का सेवन नहीं करेगा तभी ही हम नशाखोरी को जड़ से नष्ट कर पायेंगे| प्रीतमलाल प्रजापति@9522824525
Posted on: Nov 10, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
आओ मिलकर पेड़ लगाये हरा भरा ये देश बनाये...पर्यावरण गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति एक कविता सुना रहे है:
आओ मिलकर पेड़ लगाये-
हराभरा ये देश बनाये-
वातावरण को स्वच्छ बनाकर-
इस जीवन को स्वास्थ बनाये-
पेड़ न कोई कटने पायें-
मिलकर हम ये सब कसम खाएं-
पेड़ देते है वायु जीवन इसमें हो दीर्घायु – खुद समझे ओरो को बताये-
आओ मिलकर पेड़ लगाये-
हरा भरा ये देश बनाये...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
एक कभी शब्द सुना था सगरो सुबह शाम दोपहर में...गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति के साथ में मनीष कुमार है जो एक गीत सुना रहे हैं :
एक कभी शब्द सुना था सगरो सुबह शाम दोपहर में-
जय भीम गूंजता महू घर में भीम बाबा के शहर में-
गली-गली चौक चौराहा गूजे सबके नजर में-
हर जुबा पे भीम के नाम हवे एक ही मंजिल पैगाम हवे-
भीम नाम कि शक्ति बढ़ जाई मंजिल हमेश न छुट पाई-
एक कभी शब्द सुना था सगरो सुबह शाम दोपहर में...
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है...जागृति गीत -
ग्राम-उपेट, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से रामबती और सरिता अलामे एक गीत सुना रही है:
अब नवयुग की गंगोत्री से बही ज्ञान की धारा है-
हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है-
इस धरती के कोने-कोने इस धरती के कोने-कोने-
गली-गली हम जायेंगे हम युग का निर्माण करेंगे-
हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है...
Posted on: Oct 20, 2017. Tags: RAMBATI SARITA ALAME DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
मामन मायड तोनि...गोंडी गीत -
ग्राम -उपेट, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से सरिता अलामी, रामबती अलामी एक गोंडी गाना सुना रही है :
मामन मायड टोनी, सुन्दर मानी नोनी, मन पोंगरी ना मेंनदन बाई, कोसो रे कोसो रे बता ला रा – करीन तो काकर बाई, सुइन तो पिटे करवाल, नार नोना बाई कोला गुंदल पिटे – मामन माया तोनी, सुन्दर मानी नोनी पोंगरी ना मेंनदन बाई, कोसो रे कोसो रे बता ला रा – सोना चांदी सिंगडन मति-मैगन, दया ना मतग निजा ना, नाकिन केला नाना आयो नो-
मामन माँयड तोनि...
