पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल करने की मांग की थी, फिर डर से गा
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर (तसरी पारा) जिला-कांकेर (छतीसगढ़) से सरिता नेताम जी बात कर रहे हैं इनके गाँव देवार खेड़ा में नक्सलियों ने बच्चों को नक्सली संगठन में शामिल होने के लिए मांग मांग कियें थे| अगले दिन उन्होंने डर से गाँव छोड़कर भानुप्रतापपुर आकर बस गए| इस दौरान इनके घर, फसल, जानवर, खेत सब कुछ छोड़कर भाग आए| अब इनके पास रहने व कमाने को कुछ भी नहीं है| सरकार के द्वारा जमीन व 90 हजार रुपये मिलने की बात हुई थी किन्तु सिर्फ 9 हजार रुपये ही कलेक्टर द्वारा मिले| इनकी मांग है बाकी जो पैसा मिलना था वह मिल जाता तो कोई काम धंधा शुरू कर पाते |
Posted on: Feb 19, 2022. Tags: BASTAR BHANUPRATAPPUR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
जगह न होने के कारण जंगल में बाजार लगता है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कैलाश जी जगरनाथपुर की बाजार बैठने के स्थान परेशानी की और ध्यान आकर्षित कर रहे है| इस गाँव में बाजार बस्ती में न होकर जंगल के बीच में रखा गया गया है| इस गाँव के आस-पास 4-5 अन्य गाँव के लोग भी आते है| इस जंगल में लोगों का आवा जाई कम होती है| साथ ही खतरे की भी आशंका बनी रहती है| इस बात को एसडीएम जी व कलेक्टर जी तक बात पहुचाई जाए ताकि बाजार स्थान में परिवर्तन कर सकें| इससे गाँव वालों को भी परेशानी नहीं होगी और बाजार व्यवस्था ठीक से चलेगी| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या को हल कारने में मदद करें| संपर्क नंबर@7970041518.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG KAILASH POYA MARKET PLACE PRATAPPUR SURAJPUR PROBLEM
बस्तर मांगे आजादी
ग्राम-पंचायत कोर्गी (निलकंटपुर) ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदेव जी अपनी विचारधारा बता रहे है बस्तर में जो नक्सलीयों का आतंक है उसे खत्म करने के लिए सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए | इसमे माओवादी, सरकार ,पुलिस तमाम जनता मिलकर कोई रास्ता निकाले जिससे बस्तर मे नक्सली हिंसा खत्म हो जाए और बस्तर आजाद हो जाए | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 6262119523.
Posted on: Jan 17, 2022. Tags: CG MATTER OF PEACE PRATAPPUR SUKHDEV KORGI SURAJPUR
पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता और चाचा को नक्सलियों ने मार दिया, सरकार से कोई मदद नहीं मिली
सीमा ध्रुव, जो कि भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं, बता रही हैं कि नक्सलियों द्वारा इनके पिता और चाचा को मारा गया था। जिसके बाद वे लोग गांव छोड़ कर भागना पड़ा। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। उनकी मांग है कि उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन मिलनी चाहिए। संपर्क नंबर@8103800614
Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR CG JOB KANKER MAOIST VICTIM SEEMA DHRUW VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों की धमकियों से डर कर 10 साल पहले गांव छोड़ना पड़ा...
बिसलाल दुग्गा, जो कि फिलहाल भानुप्रतापपुर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों की धमकियों के कारण उन्हें अपना गांव छोड़ कर भागना पड़ा। वे 2011 में पलायन करने के पहले ग्राम गुमड़ी में रहते थे। उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817071365
