स्वास्थ्य स्वर : फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय फोड़ा फुंसी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, विधारा जिसे समुद्र शोख भी कहा जाता है | उसके पत्ते को फोड़े फुंसियों में लगाने से आराम मिलता है | इसके पत्ते को दोनों तरफ से अलट-पलट कर उपयोग में लाया जा सकता है | पत्ते का सामने वाला भाग घाव को पकाने का काम करेगा , वही दूसरी ओर पलटकर प्रयोग करने पर मवाद को सुखाने का कार्य भी करेगा, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130. (169712 ) NP
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH MADHYA PRADESH HEALTH
हमारे आदिवासी गाँव में हमें वन भूमि का पट्टा मिल गया है उसी भूमि पर हमें आवास की मदद चाहिए...
ग्राम-छपरिहा, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार आदिवासी बता रहें है कि इस गाँव में हम आदिवासी कई सदियों से रह रहें है, वन भूमि का पट्टा मिल गया है परन्तु अभी तक किसी को प्रधानमंत्री आवास नही मिला है | सारे घर कच्चे हैं पटवारी सभी के कागज़ात देख गए हैं | साथ ही लॉकडाउन में ग्राम-छपरिहा में कोई रोजगार नही दिया जा रहा है |सरकार के पास कई योजनायें रहने के बावजूद लाभ नही मिल रहा है रोजगार तथा आवास प्रधानमंत्री योजना की मांग कर रहे है. इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने में मदद करें. जिलाधिकारी@06066241635. SDM@9754859545. CEO@9407803480. RK
Posted on: Jun 13, 2020. Tags: HOUSE MANOJ KUMAR ADIWASI REWA MADHYA PRADESH SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति रोज का काम करते हैं ,वो कही और फंसे हुए हैं मैं बच्चे के साथ दिक्कत में हूँ...कृपया मदद करें
मेरा नाम सुरेखा सजिमाने है. ग्वालियर, महाराजपुरा,चम्बल गेट, मध्यप्रदेश की रहने वाली हूँ , मेरे पति रोज का काम करते हैं , वो कही और फंसे हुए हैं , मैं मेरे बेटे के साथ रहती हूँ , किराये के घर पे रहती हूँ ,मैं यहाँ बहुत समस्या में हूँ ,कृपया मेरी मदद करें | मोबाइल नंबर 9589919775 है | (168944 ) NM
Posted on: Jun 01, 2020. Tags: MADYA PRADESH CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राजमंड्री आंध्रप्रदेश में काम करने गए थे लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं, घर वापस आना चाहते हैं...
राजमंड्री ,ईस्ट गोदावरी ,आंध्रप्रदेश से विनोद रेणु पड़ता बता रहे हैं कि वे राजमंड्री में काम करने गए थे लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं ,भामरागढ़ जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र के रहने वाले हैं , वे घर जाना चाहते हैं लेकिन सुविधा नहीं हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से साधन दिलवाने में मदद की अपील कर रहे हैं | संपर्क नंबर @.9420463139 (168762)
Posted on: May 30, 2020. Tags: ANDHRA BHAMRAGAD GADCHIROLI MH PRADESH CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मैं दृष्टिबाधित व्यक्ति हूँ चावल उपलब्ध हो रहा है पर दूसरी सामग्री उपलब्ध नहीं हो पा रही है...
मेरा नाम काशीनाथ है नगर पंचायत कछवा जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश से बोल रह हूँ मैं दृष्टिबाधित व्यक्ति हूँ ,इस समय लॉकडाउन चल रहा है बहुत दिनों से खाने पीने का दिक्कत हो रही है गेहूं ,चावल उपलब्ध हो जा रहा है पर दूसरी सामग्री जैसे दाल सब्ज़ी मसाले आदि उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं ,इनके लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया गया ,हमारे आस पास ऐसे कई दृष्टिबाधित परिवार वाले व्यक्ति हैं , उनको इस लॉकडाउन समय में भूखो रहना पड़ रहा है कृपया हमें भी सामान्य लोगों की तरह खाने पीने का अवसर प्रदान करें | संपर्क नंबर @9889820861. (168699)
