पीडितो का रजिस्टर;; नौकरी दिलाने में मदद कीजिये

धनुराम पटेल ग्राम तुरंगदाहा पंचायत तुरंगदाहा ब्लोक दुर्गकोंदल जिला कांकेर छतीसगढ़ के निवासी है |पटेल जी बता रहे है की उनका बेटा पुलिस में आरक्षक थे |जिसके कारण नक्सली उनके घर में आकर छानी छप्पर तोड़ फोड़ कर दिए और पटेल जी को जान से मारना चाहते थे पर वे घर का दरवाजा नहीं खोले जिसके कारन उनका जान बच गया नौकरी दिलाने में सहयोग करे|
पीड़ित @6260789982,कलेक्टर 7868241222

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: CG KANKER MAOIST REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर :-आवास दिलाने में मदद करे ...

चेतन नुरुटी ग्राम दमकसा ब्लोक दुर्गकोंदल जिला कांकेर छतीसगढ़ से है|चेतन जी बता रहे है की उनके बड़े भाई नगर सैनिक में थे जिनको 2010 में गोटुलमुंडा मेला में नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिया गया था |हत्या के बाद सरकार द्वारा 4 लाख मुवावजा मिला और मुझे अनुकम्पा में नौकरी मिली है |नक्सल पीड़ित हु और सरकार से इंदरा आवास या प्रधानमंत्री आवास के लिए मांग कर रहा हु पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है |मेरा आवाज सुनने वाले साथी कृपया मुझे मदद करे |पीड़ित @6264441878
कलेक्टर @07868241222

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: AAWAS CG KANKER MAOIST PROBLEM REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर ; काबिज जमीन का पट्टा चाहिए

ग्राम :बापू नगर 35 पंचायत :बापू नगर ब्लाक कोहलीबेड़ा[पखांजूर]जिला कांकेर से हिरनमयी विश्वाश बता रहे है कि 207 में नक्शलियो की धमकी से गाँव से जान बचाकर गाँव छोड़कर बाहर रहने चला गया था फिर दो साल बाद वापस आया |शासन द्ववारा दंडकारान्य विकास के तहत जो जमीन बसाहट एवम् पुर्नवास हेतु दी है वह काबिज जमीन से हटकर दूर पहाड़ी पर स्थित है ,जिसमे फसल भी नही होती है उसका पट्टा दिया गया है|मैंने जिस जमीन को साफ कर खेती योग्य बनाकेर उसमे तालाब कुआ बनाया है उसका पट्टा दिलाने में सहयोग करे|संपर्क नंबर:9479071576

Posted on: Feb 08, 2023. Tags: CG KANKER LAND MAOIST REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: रहने के लिए माकन चाईए

ग्राम:कोकामेट्टा,ग्राम पंचायत: कोकामेट्टा,ब्लॉक:ओरछा,जिला:नारायणपुर,राज्य: छत्तीसगढ़ की जयलाल कवासी(पिता का नाम:कल्यारम कवासी) ने बता रहा है

कि वे 2008 में शांतिनगर (नारायणपुर)आए थे।जयलाल ने कहा कि वे 2008 में कोकामेट्टा से नक्सलियों के डर से शांतिनगर आए थे। उनके पास राशन कार्ड है। उन्हें सरकार से 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। जयलाल ने कहा कि उनके जीजा (लक्मू) को नक्सलियों ने मार डाला। उनकी बहन रैनी वरदा भी नारायणपुर में रहती हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी (अश्वंती) कुल चार लोग रहते हैं।जैलाल ने कहा कि नक्सलियों का डर कम हुआ तो वे अपने गांव (कोकामेट्टा) जाने को तैयार हैं.उनको शांतिनगर में माकन और जमीन सरकार से नहीं है।इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके माकन दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर:8615407675.

Posted on: Feb 06, 2023. Tags: CG HOUSE KILLED MAOIST NARAYANPUR ORCHHA REGISTER VICTIM

पीड़ितों का रजिस्टर: जमीन चाईए कृपया मदद करें

ग्राम: गुदाडी, की गहरी हुसेंडी (पति का नाम :सतीश कुमार)बता रही है की उन्होंने नक्सलियों से भागकर नारायणपुर आये थे। अब वे पुलिंगा (नारायणपुर) में किराए पर रह रहे है। गेहरी हुसैनी के पति (सतीश कुमार) को पुलिस की नौकरी मिल गई। इसलिए वे नारायणपुर में रहते है। गेहरी हुसैनदी ने कहा कि उन्होंने अपने पुराने गांव गुदादी में अपनी जमीन छोड़ दी और अब वे गुदाडी वापस नहीं जा सकते। अब उन्हें जमीन चाहिए। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके जमीन दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति संख्या: 7808521011.

Posted on: Feb 06, 2023. Tags: CG DISPLACED LAND MAOIST NARAYANPUR REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »