पीड़ितों का रजिस्टर: बड़े भाई को नक्सलियों ने जान से मार दिए फिर डर से नारायणपुर में विस्थापित हु
ग्राम पंचायत चिन्हारी, ब्लाक नारायणपुर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से महेश यादव पिता कविराम यादव बता रहे हैं उनके बड़े पिताजी का लड़के को नक्सलियों ने जान से मार दिए फिर भी लोग नक्सलियों के मार के डर से अपना जान बचाकर खेती बाड़ी छोड़ कर नारायणपुर में आकर विस्थापित हुए हैं वे लोग 4 परिवार हैं मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं नारायणपुर में छोटा सा झोपड़ी बनाए है। सरकार की तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिला है। घर के लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। और उनका कहना है कि पुराना गांव में अभी भी डर है। पूराना गांव में नक्सलियों का शांति हो जाने से वे लोग पुराना गांव में जाकर अपना खेती बड़ी कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 8305590545.
Posted on: Jan 25, 2023. Tags: CG DISPLACED KILLED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मारने का प्लान बनाए थे, मार के डर से नारायणपुर आकर विस्थापित हु
ग्राम पंचायत-तोयनार, पंचायत-तोयनार, ब्लाक+जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से धनीराम सलाम पिता पूनव् राम सलाम बता रहे हैं नक्सलियों ने उन्हें मारने की प्लान बनाए थे फिर उन्होंने गांव से भागकर नारायणपुर आ गए। वर्तमान में नारायणपुर में घर बनाकर रह रहे हैं 15000 आर्थिक सहायता मिला है। लेकिन उनके पास सभी खेती करने के लिए जमीन नहीं है मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। घर में 12 परिवार हैं। जमीन के लिए उन्होंने सरकार से आवेदन किए हैं लेकिन अभी कोई आश्वासन नहीं दिया है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके सरकार से जमीन दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770938097.
Posted on: Jan 25, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2019 में बड़े भाई देवेंद्र को खेती कर रहे हैं समय जान से मार दिए...
ग्राम पंचायत अमाबेड़ा ब्लॉक अंतागढ़ जिला कांकेर छत्तीसगढ़ वर्तमान पता ग्राम पंचायत छिनौरी झिपटोला, ब्लॉक चारामा जिला कांकेर छत्तीसगढ़ से रेशू भाई कटेल पिता बिहारी कटेल, बता रहे हैं उनका दो जगह जमीन है खरीदी जमीन अमाबेड़ा अंतागढ़ में। वे लोग चार भाई हैं अलग-अलग रहते हैं। 2019 में उनके बड़े भाई देवेंद्र कटेल खेती करने के लिए अमाबेड़ा गए थे। वहां नक्सलियों ने जान से मार दिए। घटना होने के बाद वहां आना जाना बंद कर दिए। सरकार के तरफ से उन्हें कोई सहयोग राशि नहीं मिला है इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन नक्सल पीड़ित सरकार नहीं मान रहे हैं। इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात करके सहयोग राशि दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770084248.
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: CG CHARAMA DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM REGISTER VICTIM
पीडितों का रजिस्टर: गोपनीय सैनिक नौकरी से बिना वजह का निकाला गया....
श्री रामलाल सोडी जी ,ग्राम पंचायत रेंगागोंदी, ब्लाक मर्दापाल, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उन्होंने गोपनीय सैनिक में 9 साल तक नौकरी किए। फिर बेवजह का उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। नौकरी से निकल जाने के कारण घर चलाने में बहुत परेशानी हो रही है। अभी कोंडागांव में रहते हैं नक्सली के मार के कारण गांव नहीं जा रहे हैं अभी भी नक्सलियों का डर बना हुआ है। नौकरी के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात किए लेकिन उनका बात कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोपनीय सैनिक में नौकरी करने से गांव में नहीं जा पा रहे हैं। नक्सली लोग मारने की धमकी देते हैं। गांव में उनका जमीन है उनके माता पिता लोग खेती करते हैं। वे शहर में ही कूली मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770084248.
Posted on: Jan 24, 2023. Tags: CG DISPLACED KONDAGANV MAOIST VICTIM MARDAPAL VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पिताजी को नक्सलियों ने घर में आकर जान से मार दिए, मार के डर से विस्थापित हुए...
ग्राम कन्नागांव, पंचायत कोहकामेटा, ब्लॉक ओरछा जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखराम नूरेटी पिता बसूराम नूरेटी बता रहे हैं उनके पिताजी को नक्सलियों ने घर में आकर जान से मार दिए। मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर शांतिनगर ।भागकर रहने के लिए आ गए।। शांति नगर में घर नहीं होने के कारण रहने में परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने आवास योजना के लिए आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के घर दिलाने में मदद करें। पुराना गांव छोड़कर आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से सहयोग राशि 30,000 मिला था। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9098060210.
