पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने मारने की धमकी दे रहे थे, फिर डर से आना पड़ा...

भानुप्रतापपुर,जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से निराशा तंडिया पिता-जगतराम तंडिया जी बता रहे हैं की इनके बड़े पापा पूर्व में ही गाँव छोड़कर आ गए थे और नक्सलियों ने यह कहकर धमकी देना शुरू किया कि उन लोगों से मिलते हो| इनके परिवार को मारने की धमकी दे रहे थे|इस कारण इन्होंने डर से अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे स्थान भानुप्रातापपुर आकर बस गए|इनका कहना है इन्हे भी वे सारी योजना का लाभ मिले जो पीड़ितों को मिलती है|आदिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@939965385

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलीयों की समस्या थी जिसके कारण घर छोड़ना पड़ा...

थाना-पखानजूर, जिला-कांकेर बस्तर (छत्तीसगढ़) जेपीराम दूग्गा जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं इनके गाँव में नक्सलीयों की समस्या थी जिसके कारण इन्हे घर छोड़ना पड़ा|नक्सलियों ने इन्हे बहुत परेशान किया और मारने के लिए जंगल ले गए इन्होंने किसी तरह अपने आप को बचाकर जंगल से भाग आए|गाँव से इनके खेत,मवेसी, घर सबकुछ छूट गया|इनका कहना है की इन्हे भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले|इन्हे पुलिस विभाग मे नौकरी मिली है और इसके अलावा अब तक कोई सुविधा नहीं मिला है|कृपया इनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|संपर्क नंबर@9406057518.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पहले वार्ड पंच था, गाँव में आना-जाना होता था, नक्सलियों ने जान से मारने का धमकी

ग्राम-मुलम (शंकरनगर) ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकरे (छत्तीसगढ़) से बालसराम दर्रों जी अपनी आपबीती सुना रहे हैं कि ये गाँव के सामाजिक कार्य मे भाग लेते थे और घर पर सरपंच सचिव ,पुलिस व वार्ड लोगों का आना-जाना रहता था| इसके कारण गाँव में नक्सलीयों ने इन लोगों को घर पर बुलाते हो और इनके जरिए पुलिस वालों को सूचना भेजते हो कहकर जान से मारने की धमकी दी गई थी| इस कारण से इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर दूसरे जगह आकर बस गए हैं| इनका आगे कहना है इनके पास खेती करने के जमीन भी नहीं है इनके बच्चों को सरकारी नौकरी मिल जाती तो जिंदगी थोड़ी आसान हो जाती|संपर्क नंबर पीड़ित@76103265772.

Posted on: Feb 05, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: सहायक आरक्षक का पद मिला है और कोई सहायता नहीं मिला है...

मानकु कवासी, ब्लाक-पखानजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं वे नक्सली संगठन में कार्यरत थे| कुछ समय बाद इन्होंने पुलिस के पास आकर आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों ने घर से भगा दिया और नक्सलियों के डर से अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| इन्हे सरकार की और से सहायक आरक्षक का पद मिला है, और कोई सहायता नहीं मिली है| इनका कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, जमीन की आवश्यकता है इसके लिए इन्होंने आवेदन भी दिया है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नबर@9479158309.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिया था...

शांतिबाई ध्रुव, पिता राजर ध्रुव, ग्राम-सरंडी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं| ये नक्सल पीड़ित हैं और इनको नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा| इनका कहना है की इनके परिवार के सदस्य को मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिए थे| नक्सलियों के डर से इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| सरकार की और से इनके परिवार को जमीन, नौकरी व सहायता राशि भी मिल चुकी है| अब इन्हे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406380137.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »