Impact: Electricity came back to our village after report on CGnet Swara...
टिकरापारा, ग्राम-घोड़ी, पोस्ट-बरपिकला, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश सिंह मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया था और लोग अँधेरे में रह रहे थे | इसके बारे में उन्होने अधिकारियो के पास कई बार शिकायत किया पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया पर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ. उसके बाद उन्होंने सीजीनेट पर फिर से रिकार्ड किया। दूसरी बार रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों के फोन द्वारा दबाव के बाद गाँव में कल नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और गाँव के सभी साथी बहुत खुश है और सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है | दिनेश सिंह मरावी@9111352665
Posted on: Oct 13, 2017. Tags: DINESH SINGH MARAVI ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER
भारत सरकार स्वच्छ भारत बनाने के लिए बहुत कुछ कर रही है, हम ग्रामीणों को उसमे जुड़ना चाहिए...
भारत सरकार आजकल स्वच्छता के लिए बहुत कुछ कर रही है तो हम ग्रामवासियों को उसका फ़ायदा उठाना चाहिए कह रहे हैं ग्राम-कोदवा, पोस्ट-ढाडी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर कि मोदी जी तो स्वच्छ भारत योजना देश भर खोल दिए है लेकिन हमारे गाँव देहात में ये अभी तक ठीक से पहुंचा ही नहीं है | यहाँ बहुत गंदगी है और घर-घर में शौचालय है और शौचालय का पानी अंडरग्राउंड नाली नहीं होने के कारण गलियों में बहता है | जिससे बहुत गन्दगी फ़ैल रही है और आम जनता को भी परेशानी हो रही है | इसलिए ये लोग भारत सरकार से निवेदन कर रहे है कि गलियों को सुधारे और स्वच्छ गाँव बनाये और आम जनता सरकारी सुविधाओं का लाभ ले और वे भी इस अभियान में जुड़ें। दिनेश चंद्राकर@9755250483
Posted on: Sep 18, 2017. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 21st June 2017-
आदिवासियों का शोषण: जंतर-मंतर पर करेंगे धरना-प्रदर्शन- दैनिक भास्कर-
आदिवासी सेंगेल अभियान का सम्मेलन 21 को होगा- दैनिक भास्कर-
केंद्र व प्रदेश सरकार आदिवासी किसानों पर जुल्म कर रही हैः कुणाल चौधरी- नईदुनिया-
आदिवासी बाहुल्य दर्रीपाली में 5 परिवारों का है हुक्कापानी बंद- नईदुनिया-
Posted on: Jun 21, 2017. Tags: DINESH WATTI NEWS
Today's News from newspapers in Gondi : 20th June 2017-
आदिवासी इलाकों में बनेंगे 28 छात्रावास 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य- दैनिक भास्कर-
अधिकारियों की मिलीभगत से लूटी जा रही आदिवासियों की जमीन : बंधु तिर्की रांची- प्रभात खबर-
आदिवासी बाहुल्य वाले कुंडम में जलसंकट- दैनिक भास्कर-
छात्रों की टीम आदिवासी गांवों तक पहुंची ग्रामीणों को दिलाया योजनाओं का लाभ- इंडिया टुडे-
Posted on: Jun 20, 2017. Tags: DINESH WATTI NEWS SONG VICTIMS REGISTER
Today's News from newspapers in Gondi : 19th June 2017-
आदिवासी स्कूलों में आए 3 करोड़ खर्च सामान खरीदा नहीं, रिकॉर्ड किया गायब- दैनिक भास्कर-
ललपनिया में आदिवासी संगठनों की बैठक में हुआ निर्णय- प्रभात खबर-
किसान चलाएंगे बोनस अभियान, करेंगे भाजपा विधायकों का घेराव- नईदुनिया-
जल समस्या से निपटने ग्रामीण आदिवासी बना रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम- दैनिक भास्कर-
