करना हैं निर्माण हमें नव भारत का निर्माण हमें...

करना हैं निर्माण हमें नव भारत का निर्माण हमें
नवभारत का निर्माण हमें नव भारत का निर्माण
हमें हमारे देश की जुग में बढानी होगी शान
यही हमारी सब धरती हो खेतों में हरियाली
फूल फलो से झूल रही हो वन वन डाली डाली
नदी नहर सब भर भर कासे जल से बरसे धान
करना हैं निर्माण हमें नव भारत का निर्माण
कोई न भेद रहे आपस में हम सब भाई भाई
भारत की सब संतानों में सच्ची प्रेम सगाई
सत्य अहिंसा के चलते पत्थर में प्रगटे प्राण.
करना हैं निर्माण हमें नव भारत का निर्माण

Posted on: Jun 21, 2013. Tags: Dashrath Kawde

How to make Amrit Pani, an organic pesticide...

Dashrath Kawde is talking to an organic farming expert who is telling him about how to make Amrit Pani as an alternative to pesticide. He suggests that in a pot of 15 liter the farmer should take 10 litre of water and add 1 litre of cow urine, 1 kg neem leaf powder, 1 kg besan and 100 gram jaggery. The pot should be packed with cow dung and black soil for 10 days then this organic pesticide is ready for use for 3 months. For more Kawde Ji can be reached at 08889778509

Posted on: Jun 16, 2013. Tags: Dashrath Kawde

नदिया ना पीए कभी अपना जल, वृक्ष ना खाए कभी अपना फल...

नदियाँ ना पीए कभी अपना जल ,
वृक्ष ना खाए कभी अपना फल !
अपने तन को, मन को धन को,
देश को देदे दान रे ...२
वो सच्चा इंसान रे ...२
चाहे मिले सोना चांदी, चाहे मिले रोटी बासी
महल मिले जो सुखकारी, कुटिया मिले चाहे खाली !
प्रेम और संतोष भाव से करता जो स्वीकार रे
वो सच्चा इंसान रे ...२
चाहे करे निंदा कोई चाहे करे गुणगान रे ....
फूलों से सत्कार करे काँटों की चिंता ना करे ..
मान और अपमान दोनों जिसके लिए समान रे
वो सच्चा इन्सान रे ..२
नदियाँ ना पीए कभी अपना जल ,
वृक्ष ना खाए कभी अपना फल !
अपने तन को , मन को धन को,
देश को देदे दान रे ...२
वो सच्चा इंसान रे ...२

Posted on: Jun 10, 2013. Tags: Dashrath Kawde

Marriage song in Gondi from Khandwa in Madhya Pradesh...

Dashrath Kawde from Khandwa in Madhya Pradesh is helping us listen a marriage song in Gondi. For more Kawde Ji can be reached at 08889778509

Posted on: Jun 09, 2013. Tags: DASHRATH KAWDE KHANDWA

गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे...

गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे !
हम दीवाने जीत कर जीत कर दिखायेंगे !!
यकीन है कि राह तो खुद हमें बुलाएगी ,
मंजिलों के पाते ही राही बताएगी ,
मंजिलों की ओर अपने पांव बढ़ते जायेंगे !
गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे !
आवाज दे रहे की दोस्त तुम भी साथ चल पड़ो ,
संकोच छोड़ लो मेरा हाथ चल पड़ो
मुश्किले हजार हैं फिर भी हम मुस्कुराएंगे !
गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे !
दरिद्रता की बेड़ियों से तन को मुक्ति चाहिए ,
रूढ़ियों की हथकड़ी से मन को मुक्ति चाहिए !!
मुक्ति की तलाश में दूर दूर हो जायेंगे ,
गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे !
हम दीवाने जीत कर जीत कर दिखायेंगे !!
यकीन है की राह तो खुद हमें बुलाएगी ,
मंजिलों के पाते ही राही बताएगी ,
मंजिलों की ओर अपने पांव बढ़ते जायेंगे !
गीत जिंदगी के हम गायेंगे सुनायेंगे !

Posted on: Jun 08, 2013. Tags: Dashrath Kawde

« View Newer Reports

View Older Reports »