ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...भजन-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
नाम जपो नाम जपो ओ मेरे मनवा-
मन में शांति मिलेगी दिलबा में चैयनवा-
ठाकुर भजो ठाकुर भजो ओ मेरे मनवा...
Posted on: Oct 08, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN SONG CG NANDLAL SINGH
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है...भजन-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है-
ठाकुर जी का नाम हमे-
पुरुषोत्तम धाम हमे निराला मिला है-
यही नाम परम नाम जप भई-
सुबह शाम जीवन के राह में सहारा मिला है-
नाम के नईया पे जीवन संभालो-
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है...
Posted on: Oct 06, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN SONG CG NANDLAL SINGH
हमारे पारा में रोड की समस्या है आने जाने में समस्या होती है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-कृष्णनगर धमनी खारापारा, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से देवबरशन बता रहे है कि उनके गाँव के खारापारा में लगभग 1 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं उसके कारण स्कूल बच्चो को आने जाने में समस्या होती है उसके लिये सरपंच सचिव के माध्यम से विधायक को आवेदन भी दिये है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सपरंच@9516210006, 8251810001, रोजगार सचिव@8889599636, संपर्क@8462927713.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DEVBARSHAN ROAD PROBLEM
सीमांकन के लिए कई बार आवेदन किये है, लेकिन अभी तक नही हुआ, कृप्या मदद कि अपील-
नंदू यादव ग्राम पंचायत-भीतीयाही, जनपद पंचायत-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनका जमीन का सीमांकन नही हुआ हैं, इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक सीमांकन नही हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीमांकन करवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@7974330284, कलेक्टर@9425253580.
Posted on: Jul 12, 2021. Tags: BALRAMPUR CG LAND NANDU YADAV PROBLEM
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं...नागपुरी गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खोल्खो एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं:
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं-
सुरभि का येशु प्यार मेरा सहारा हैं-
गाउ में तेरे लिए येशु मेरे महसी-
राहों में तेरे ही संग येशु तेरे ही संग-
मेरे गुनाहों को माफ़ तूने किया-
येशु मेरे येशु प्यार जीवन कि आशा हैं...
