किलोमीटर दूर पानी लाने जाना पड़ता है, घर में कोई और नहीं है, बहुत थक जाती हूँ: बुज़ुर्ग महिला...
ग्राम पंचायत-लमना, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वॉइसबुक यात्रा से आशा नेटी के साथ में आज गाँव की एक बुज़ुर्ग महिला फूलकुंवर जी हैं जो बता रही हैं कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है उनको एक किलोमीटर दूर पानी लेने जाना पड़ता है और वे बहुत थक जाती हैं क्योंकि उनके घर में उनके सिवा और कोई नहीं है, वे अकेले रहती हैं इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे इस ग्राम में ग्रामीणों की पानी की समस्या का निवारण हो सके | सरपंच@9754038804, सचिव@9754568964, P.H.E.@9893485805. आशा@9713997981
Posted on: Jun 13, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
कामा कटौबै हरियर मडवा...मडवा गीत
ग्राम-धुमाटोला, ब्लाक-मरवाही जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़)) से उन्जरिया बाई, सोनिया और लीलावती एक मडवा गीत सुना रही हैं :
कामा कटौबै हरियर मडवा-
कामा कटौबै हरी बॉस-
भले दल जुरेहे-
राजा पहर के हरियर मडवा-
रानी पहर के बॉस...
Posted on: Jun 13, 2017. Tags: ASHA SINGH NETI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में दूर दूर से बच्चे आते हैं पर 10 कक्षाओं के लिए 3 शिक्षक है वो भी नहीं आते...
ग्राम-टिकराखुर्द, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से बाबूलाल नेटी के साथ में मनहरण जी है जो बता रहे है कि उनके गाँव में 10 वीं तक विद्यालय है जिसमे 150 छात्र हैं और केवल तीन शिक्षक हैं जिसके कारण पढाई ठीक से नहीं हो पा रही, इस विद्यालय में दूर दराज के गाँवो से बच्चे पढने आते हैं लेकिन शिक्षक न होने के कारण शिक्षा की स्थिति बड़ी ही दयनीय है इसके लिए जिले में तथा विधायक के पास आवेदन भी किया लेकिन आज कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं |शिक्षा विभाग अधिकारी@9425595096, विधायक@9424202648, जिलाधिकारी@7552223344. बाबूलाल नेटी@9713997981
Posted on: Jun 13, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
तितली उडी बस में चढ़ी...बाल कविता
ग्राम-रामगढ, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा के दौरान बाबूलाल नेटी एक बालक से एक बाल कविता सुन रहे हैं :
तितली उडी बस में चढ़ी-
सीट न मिली रोने लगी-
ड्राइवर बोला आ मेरे पास-
तितली बोली हट बदमाश...
Posted on: Jun 10, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
हम 100 लोग 2 साल से सूखा राहत का पैसा लेने तहसील, बैंक, अधिकारी के चक्कर लगा रहे हैं...
ग्राम-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल के सांथ में गाँव के साथे बता रहे है कि दो से ढाई साल हो गया है सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है. खेतो का सर्वे भी हो गया और तहसील भी गए है तहसील के अनुसार बैंक भी गए है लेकिन वहां पर पैसे नहीं आये है बोलकर इनको वापस भेज दिया जाता है | इस तरह इनको गुमराह किया जा रहा है और पूरे गाँव में करीब 100 लोग है जिनको सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है | इनके लिए इन्होने सरपंच, सचिव, विधायक, पटवारी एवं तहसीलदार के पास आवेदन किये है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. पटवारी@9406221119, सचिव@8889445113.आवेदक@9669723477.



