Impact: Our school hand pump got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि सिंगपुर गाँव के प्राथमिक शाला के पास में एक हैण्डपंप है जो ख़राब हो गया था जिसके कारण स्कूल में पढने वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन खाने के बाद थाली धोने के लिए दूर जाना पड़ता था इसकी शिकायत गाँव वालों ने बहुत बार किया था पर पी.एच.ई. विभाग में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी फिर दो महीने पहले उन्होंने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया तो अब पी.एच.ई. विभाग के लोग आकर हैण्डपम्प को सुधार दिए हैं और बच्चे उसका उपयोग कर पा रहे है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों, पी.एच.ई. विभाग, सीईओ, सरपंच, सचिव को धन्यवाद दे रहे है |हेमसिंह मरकाम@9575248234
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI EDUCATION HEM SINGH IMPACT KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: बवासीर का घरेलू उपचार...
वैद्य अमित साहू, भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आज हम सभी को बवासीर रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे है, बवासीर एक आम बीमारी है जो घर घर में पाई जाती है और लोग उससे बहुत परेशान रहते हैं: उपचार:अपा मार्ग(चिरचिट्टा) का बीज चूर्ण (जो आसानी से गाँव के खेत में मिल जाता है ) को 3 से 7 ग्राम महीन पीस ले, उसको चावल के धोवन से मिला कर रोगी अगर कम उम्र का है तो उसे 3 ग्राम और ज्यादा उम्र का है तो उसे 7 ग्राम सुबह शाम देना चाहिए, खूनी बवासीर का बीमारी में जो ब्लड आता है उसको धीरे-धीरे एक सप्ताह के अंदर में जड़ से सहित साफ हो जाता है | अधिक जानकारी के वैद्य जी का सम्पर्क नम्बर@8964931287
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
हम जब सावन, कुँवार और चैत के महीने में नशा, मांस में परहेज रह सकते है तो पूरे साल क्यों नहीं?
हेम सिंह मरकाम, ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से छत्तीसगढ़ी भाषा में बोल रहे है कि जिस प्रकार से लोग एक महीना सावन के महीने में, पन्द्रह दिन चैत के महीने और पंद्रह दिन कुवार में भी खासकर दारु और मांस के सेवन से धार्मिक कारणों से परहेज कर अपने स्वास्थ्य और पैसे दोनों की बचत करते है उसी प्रकार से बांकी साल भर क्यों नहीं करते ? यदि किया जाये तो हमारा देश और प्रदेश नशा मुक्त हो सकता है हम भी अपने सेहत और धन की बचत कर सकते हैं और अपने देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं. उनका आव्हान है कि आइये हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बने | इस काम को कैसे किया जाए इसके लिए कृपया सुझाव दीजिये | हेम सिंह मरकाम@9575248234
Posted on: Aug 26, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI HEM KABIRDHAM SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : फिटकरी से गले के खरास और टांसिल का घरेलू उपचार-
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू फिटकरी के प्रयोग से मुंह के छाले, गले की टांसिल और खरास आदि का घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जो साथी ऐसी समस्या से परेशान है, वे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लेकर दो दिन चूसे इससे आराम मिल सकता है, भोजन में तेल, मसाला, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, अधिक खरास हो तो गर्म पानी के साथ में नमक मिलाकर गरारा करें, ठण्डी चीजो का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं, वे कह रहे हैं कि हमारे आसपास ऐसी अनेक चीज़ें और वनस्पतियां हैं जिनके बारे में जानकार और उनके उपयोग से हम बगैर दवा के स्वस्थ रह सकते हैं : अमित साहू@8964931287.
Posted on: Aug 22, 2018. Tags: AMIT SAHU CHHATTISGARH HEALTH KABIRDHAM SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
10 साल से हैंडपंप खराब पड़ा है, 1 किलोमीटर दूर से झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं...
बिरहुलडीह, ग्राम पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुखराम मिथिलेश मानिकपुरी को बता रहे है कि उनके गांव का हैण्डपम्प खराब हो गया है 1 किलोमीटर दूर से नाले और झिरिया का गंदा पानी लाकर पीते है गंदा पानी पीकर सभी लोग बीमार पड़ रहे हैं. गाँव में 60 घर की बस्ती है और सभी परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में कई बार आवेदन किया है तो बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज 10 साल से अधिक हो गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E.@9893458404, सरपंच@9752988847.


