आगे-आगे भाई ये सीजीनेट...गीत -

ग्राम-पीपरपान, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामशंकर एक सीजीनेट गीत सुना रहें है :
आगे आगे भाई ये सीजीनेट-
अपन समस्या ला सबको बतना – सीजीनेट के नंबर है जीरों अस्सी पान सौ अरसठ हजार ट्रिपल जीरो – इस नंबर पर मिस कॉल करना – तब आपके पास दूसरे नंबर पर फोन आएगा – तब फोन उठा करके एक बटन दबाके अपन समस्या बता के ...

Posted on: Nov 20, 2017. Tags: RAMSHANKAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

सांसों का क्या भरोसा, रुक जाये कब कहां पर...भजन गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शांति एक भजन सुना रहें है :
सांसों का क्या भरोसा, रुक जाये कब कहां पर – मत हँस कभी किसी पे, न सता कभी किसी को – न जाने कल को तेरा, क्या हाल हो यहां पर – जो हंस जैसा जीवन चाहता है ऐ बसर तू – चुन ले गुणों की मोती बिखरे जहां वहां पर – पर कर्म क्या भरोसा बुलंदियों को छू ले...

Posted on: Nov 18, 2017. Tags: SHANTI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: 1 name added in public distribution system list but 3 still pending...

ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह, इकबाल सेठ, लखनधारी बता रहे हैं कि राशन प्रबंधक फूलसाय द्वारा उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है और कोई उचित कारण नहीं बताया गया, जिसके कारण उनको 12 महीने से राशन नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, तब उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकार्ड किया जिससे फूलकुवर का राशन कार्ड में नाम जोड़ दिया गया है लेकिन अभी भी तीन साथियों का नाम नही जोड़ा गया है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे उचित कार्यवाही हो सके: कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M@9479089190. जीत सिंह@9713577241.

Posted on: Nov 09, 2017. Tags: JEET SINGH BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ, चादर तो फट गया, दर्जी बुलाओ...बाल कविता

ग्राम-डूमरखोरका, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से भानु एक बाल कविता सुना रहे है :
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ-
दर्जी का सुई टुटा, घोड़ा दौड़ा-
घोड़ा का टांग टुटा, हल्दी लगा-
हल्दी का रंग छूटा, डॉक्टर बुलाओं-
डॉक्टर का पेट फ़सा, ताली बजाओं-
निम्बू के पेड़ में, चादर बिछाओ-
चादर तो फट गया दर्जी बुलाओ...

Posted on: Jun 03, 2017. Tags: BHANU BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

चला-चला-चला बाबा के धाम चला...सावन का भजन

ग्राम डूमरखोरका, पंचायत भेलवाडीह, तहसील बलरामपुर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अनूपराम सावन महीना में गाये जाने वाला गीत सुना रहें हैं:
चला-चला-चला बाबा के धाम चला-
गंगा में जलवा भरा, खांडी में कावर डाला-
कट जा ही रे कठिनवा, चला कवरिया बोला बम बम बम-
चला-चला-चला भोला के धाम चला-
गंगा में जलवा भरा, खांडी में कावर डाला-
कट जा इ रे कठिनवा, चला कवरिया बोला बम बम बम...

Posted on: Dec 19, 2016. Tags: ANUPRAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »