हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-तोयेर, ब्लाक-लोंह्डीगुडा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से नीलूराम पोयम तोयेर में रोड की समस्या है,एक किलोमीटर दूर पर लगभग 150 की जनसंख्या उस रास्ते से गुजरते है, गाड़ी चलाने में और आने जाने में परेशानी होती है, रोड बनवाने के लिये सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बना देंगे बोले थे लेकिन अभी तक नहीं बना है इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करे: सीओ@8889251366, जिला पंचायत सीओ@9004037600, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@8103019634.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA NEELURAM POYAM ROAD PROBLEM TOYAR

हमारे पारे में एक भी हैण्डपंप नहीं है नाले का गंदा पानी पीते है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनर 2 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बावनराम पोडयामी बता रहे है कि उनके गाँव के माशा पारा में पानी की समस्या है, उनके पारे में हैण्डपंप नही है, नाला से पीते है, बारिश के समय गन्दा पानी पीना पड़ता है ,जिससे बीमार पड़ते है दो बार आवेदन दे चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401. CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@7587148535.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BAVANRAM PODYAMI CG HANDPUMP PROBLEM

हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत है...

धुरुराम बाकड़े, ग्राम पंचायत-ढूटापाल, पटेलपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में नदी भर जाता हैं आने जाने में बहुत परेशानी होती है, 4-5 गांव के लोग उस नदी से गुजरते हैं, मुख्य सड़क में आने के लिए| उन्होंने सचिव सरपंच को कई बार शिकायत किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407934668, CEO@8959393222.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA DHURURAM BAKADE PROBLEM

घर के ऊपर बिजली का तार है, बच्चों से दुर्घटना का डर बना रहता है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचयत-छिंदावार, पोस्ट- तारागाँव, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से वीरनाथ भारद्वाज बता रहे हैं कि बिजली कनेक्शन में सुधार के लिए कई बार आवेदन दिया पर अभी तक हल नहीं किया गया। उनके घर के ऊपर से बिजली का तार गया है जिससे बच्चों के साथ दुर्घटना का डर बना रहता है। तीन-चार परिवारों के साथ हादसा हो सकता है। सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समाधान कराने में मदद करें। अधिक संपर्क के लिए नंबर@ बिजली विभाग@9424170833, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694 संपर्क@6263829536.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTAR CG CHHINDBAHAR ELECTRICTY LOHANDIGUDA PROBLEM VEERNATH BHARADWAJ

धान और श्रम का मुद्रा के रूप में इस्तेमाल और प्रतिदान आज भी सुदूर इलाकों में जीवित...

कासपारा, ग्राम पंचायत- मिचनार न. 1, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से मोटूराम सोड़ी बता रहे हैं कि कैसे सुदूर इलाकों में लोग आज भी धान और श्रम को मुद्रा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीण इलाकों में वजन का मापदंड होता है एक औसत आकार का डब्बा, जिसे कि पहली कहा जाता है। धान कटाई के बाद लोग आधी उपज सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पे बेचने के बाद बचे हुए आधे उपज को अपने घरों में बैंक की तरह रखते हैं। साल में जब जितनी आवश्यकता हो, वे उतना धान दुकान में बेच कर अपनी जरूरत पूरी करते हैं। खेती के समय दूसरों को श्रम के एवज में भुगतान पैसे, धान व प्रतिदान श्रम के रूप में किया जाता है। संपर्क नंबर@7587498298

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG CURRENCY FARMING LABOUR LOHANDIGUDA MICHNAR MOTURAM SODI

« View Newer Reports

View Older Reports »