मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी...गीत-

रामानुज नगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फूल कुमारी बघेल एक गीत सुना रही हैं:
मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी-
शंभू नाथ रे, हे शंकर नाथ रे-
गौरा भांग रगड़ के बोलि-
तेरे साथ रे भूतो की टोली-
मेरे नाथ रे हे शंभु नाथ रे-
हो भोले बाबा जी दर तेरे मैं आया जी... (AR)

Posted on: Oct 04, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Oct 04, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

शुभ कमाना, शुभ कमाना आपको शुभ कमाना...गीत-

बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
शुभ कमाना, शुभ कमाना आपको शुभ कमाना-
आज की शुभ घड़ी, हैप्पी हैप्पी डे-
ईश्वर की आशीष दया की वाणी-
बरसती रहेगी सदा-
कामना है सदा, है सदा, है सदा-
शुभ कमाना, शुभ कमाना आपको शुभ कमाना...(AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जामुन के औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल जामुन के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| बबासीर बीमारी में जामुन के ताजे कोमल पत्तो का रस निकालकर दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का सेवन कम करें, नशा न करें|
मुह में छाले हो जाने पर जामुन के पाते का रस लेकर पानी में मिलाकर गरारा करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

नदी पार कर लोगो को आना जाना पड़ता है, सड़क के लिये कोई काम नहीं हो रहा है...

ग्राम-पटेलपारा, पंचायत-कंडोली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से
चमरूराम, मंगलूराम पोयाम, राजमन कुमार और मनोज कुमार बता रहे हैं, लिट्टी पारा से पटेल पारा तक रोड ख़राब है, जिसकी लम्बाई लगभग 6 किलोमीटर है| रास्ते में नदी है जिसे पार कर आना जाना पड़ता है| बारिस में पानी ज्यादा भर जाने से आना जाना बंद हो जाता है| सड़क बनवाने के लिये कई बार आवेदन किया जा चुका है लेकिन कोई करवाई नहीं हो रही है इसलिये निवासी सीजीनेट के श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं, गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क@8302391209. सरपंच@8302391209, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (173237) (AR)

Posted on: Oct 03, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »