मेरे गांव के आंगनवाडी में बाउंड्रीवाल नहीं, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-नेरली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां धनसाय मरावी के साथ में बोदी कश्यप है जो बता रही है कि उनके गांव का आंगनवाड़ी चारो तरफ से खुला है जिसमे बच्चो की संख्या 21 हैं यहां पर बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है इसके लिए इन्होने अपनी बात को एक महिला अधिकारी के माध्यम से रखने का प्रयास किया था जिस पर इन्हें आश्वासन दिया गया था लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं आया इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करें जिससे आंगनवाड़ी में बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके: संकुल प्रभारी@7509798397, कलेक्टर@9179530000. CEO@9669577888.
Posted on: Nov 04, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
दो साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-नेरली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की बुज़ुर्ग विधवा महिला दुल्लो बात कर रही हैं है जो उनकी गोंडी भाषा में बता रही है कि दो साल पहले इनके पति का निधन हो गया है और ये विधवा है और ये विधवा पेशन के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत की तो मिलेगा मिलेगा बोल रहे है लेकिन आज तक नहीं दिया गया है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारी से बात कर इनका विधवा पेशन दिलवाने के लिए अनुरोध करे: C.E.O.@9669577888. ग्राम में अधिक जानकारी के लिए संपर्क मितानिन @7566340917.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पिछड़े हुए आदिवासी समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पडापुर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी रामभरोस कुड़ोपी और नारायण सिंह कुमरा है जो लोग सामाजिक कार्यकर्ता हैं और ये बता रहे हैं कि हमारे आदिवासी समाज में उनके संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूकता लाने की आवश्यकता है आदिवासी लोग शिक्षा के क्षेत्र में पीछे हैं इसलिए ये समाज के लोगों में जागरूकता, शिक्षा, और एकता लाने के लिए कार्य करते हैं और सभी शिक्षित साथियों को सन्देश दे रहे हैं कि वो भी आदिवासी समाज के लिए कार्य करे जिससे जो लोग पिछड़े रह गए हैं आगे आयें और देश के विकाश के सहभागी बने| नारायण सिंह कुमरा@9425594759.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नही, कृपया मदद कीजिये...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-पांडावार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव की एक बुजुर्ग विधवा महिला मंगू मंगली बाई है जो बता रही है कि उनके पति का निधन होने के लिए दो साल हो गया है लेकिन इनको विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है और इनका कोई सहारा भी नहीं है विधवा पेंशन के लिए इन्होने सरपंच सचिव के पास अनुरोध किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने की मदद करें, जिससे इनका जीवन बेहतर हो सके, अभी इनको कोई सहारा नहीं है: सरपंच@8827033607, सचिव@9755696916.
Posted on: Nov 02, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...गोंडी गीत -
पटेलपारा, ग्राम पंचायत-मुस्केल जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ प्राथमिक शाला मुस्केल, पटेलपारा स्कूल में बच्चे सुशीला, तुलसी, अनीता है जो एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला-
ओड़ा वेडे ला नानो नागे बा केंदे नानो वेडे ला...





