तारा है सारा ज़माना श्याम हम को भी तारो...भजन गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं:
तारा है सारा ज़माना श्याम हम को भी तारो-
हम ने सुना है श्याम मीरा को तारा-
हमने सुना है राम अहिल्या को तारा-
तारा है सारा ज़माना श्याम हम को भी तारो...

Posted on: Dec 22, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

राम जी से पूछे जनकपुर के नारी...राम भजन-

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट एक राम भजन सुना रहे है:
राम जी से पूछे जनकपुर के नारी-
बता जा बाबुआ लुगवा देते काहे गारी-
तोहरा से पूछूं में ये धनुषधारी-
एक भाई गौर कहे एक भाई कारी-
बता जा बाबुआ लुगवा देते काहे गारी...

Posted on: Dec 22, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जुडी बूटी से बवासीर, शुगर का इलाज, फीस नारियल और अगरबत्ती-

कन्हैया लाल केवट आज ग्राम-कौंदखेडा, ब्लाक-बड़ेराजपुर, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) के मिलाऊराम नाग से बात कर रहे है वे बता रहे हैं कि वे वैद्य का काम करते है शरीर में देवभुत की समस्या हो उसको जड़ी देते है पेट पिराह ( दर्द), छाती पिराह उसका भी जड़ी देते है निमोनिया, बवासीर, शुगर का भी जड़ी देते है और उनको जड़ी बूटी का काम करते 2-3 वर्ष हो गया है और जड़ी बूटियां जंगल से लाते है और सभी जड़ी बूटी बारह महीने नहीं मिलते है छाती पिराह का चैत बैशाख में नहीं मिलते है और रोज़ 2-4 लोग उनके पास इलाज करवाने आते है और इलाज के बदले वे सिर्फ नारियल और अगरबती लेते है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9753676215.

Posted on: Dec 21, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वाह रे बनाने वाला कैसा रेल बनाया रे...गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेवालाल केवट अपने रेल यात्रा के अनुभव को गीत के माध्यम प्रस्तुत कर रहे हैं :
वाह रे बनाने वाला कैसा रेल बनाया रे बनाने वाला – काहेन के तोर रेल बने है काहेन के तोर पटरी – लोहेन के तोर रेल बने है सीमेंट गिट के पटरी – वाह रे बनाने वाला कैसा रेल बनाया रे बनाने वाला...

Posted on: Dec 19, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से सोनू केवट एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
तेह आजा बे ननोनी वाली बाजार कोटमी के-
आलू के वोही भाव गोभी के वोही भाव-
भाव बढे है कुंदरू के तेह आजा बे नूनी-
बाई मंगल बाजार कोटमी के-
तेह आजा बे नोनी वाली बाजार कोटमी के...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »