वनांचल स्वर : तोतलाने की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-

जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को जो लोग ठीक से बोल नहीं पाते है उनके लिए और तोतलाते है ऐसे बच्चो के लिए कुछ घरेलू उपचार बता रहे है, जो हम अपने घर में पाए जाने वाली सामग्री से ही ठीक कर सकते हैं और इसमें कोई खर्च भी नहीं आता. वे बता रहे हैं कि इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए सूखे हुए आंवले के 1-2 ग्राम चूर्ण को गाय के घी के सांथ चाटने से तोतलाना कम होता है, एक ग्राम फुली हुई फिटकरी का चूर्ण मुंह में रखकर सोने से दो माह में लाभ मिल सकता है, उपयोग से पहले दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.

Posted on: Jul 06, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों...देवी गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों-
कहा लगाओ मईया बिला चमेली-
कहा लगाउ अनार करोंदा मईया बन फूलों-
बगियाँ लगाओ मईया बिला चमेली-
अंगना लगाओ अनारकरोंदा मईया बन फूलों-
काहे में सिचु मईया बिला चमेली...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे करमा लखे रिझो नाहि...कर्मा गीत

ग्राम-मनातु, पंचायत-बामदा, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से सीताराम लोहरा विश्वकर्मा एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय रे करमा लखे रिझो नाहि-
ओ भईया बन्धु विजय नाका रालय-
ये डसली सुरपति सजाओ लंकापति बिछालय-
ओ भईया बन्धु बीजो नाके रालयक-
हाय रे हाय रे करमा लखे रिझो नाहि...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: KARMA SONG SEETARAM LOHRA VISHWKARMA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio Program in Chhattisgarhi language : 1st July 2018...

Today Sarla Shrivas, Sanoti Kawde and Geeta Tekam are presenting a Bultoo Radio Program from Chhattisgarh in chhatisgarhi language in this latest edition of Bultoo radio programs. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: BULTOO RADIO GEETA TEKAM SANOTI KAWDE SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी...गारी गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गारी गीत सुना रही हैं :
मै ऐसी गारी गांउ लाला सरकत जाए सोंहारी-
काहेन के तोर बेलन बने हैं, काहेन के चौपाई-
चंदन के तेरी बेलन बनो है, चंदन की चौपाई-
काहेन के तोर पूड़ी बनो हैं, काहेन के तरकारी-
मैदे की पूड़ी बनो हैं कटहल की तरकारी-
चारो भईया जेवन बैठे, परसे है महतारी...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »