पीडितो का रजिस्टर : मुझे पुलिस वालो ने 15 साल तक जेल में रखा था, मारपीट किये कोई मदद नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-आतुरबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तिसगढ़) से शानिराम नुरेटी बता रहें है कि पुलिस वाले ने उन्हे जेल ले गए थे और उनके घर में पूर्वज का एक बंदूक था पहले के दादा पूर्वजों ने घर का देवी देवता मानते थे उसको भी थाना में जमा किए मारपीट किये पैसा जमा करवाये जेल से आने के बाद पेशी 15 साल तक जेल गए थे उस समय उनके पत्नी 2 बच्चे और उनकी मां थे कोई कमाने वाले नहीं था | उनके घर के लोगो ने लोन लेकर के उनके घर वाले ने जेल से छुड़ाया अभी तब उनको लोन है उस समय 28 साल का था उनको कोई प्रकार से सरकार के तरफ से मदद नहीं मिली है सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है| संपर्क@7646869560.
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: CG KANKER SHANIRAM NURETI VICTIM REGISTER
ये अपना तिरंगा हैं प्राणों से भी प्यारा हैं...देश भक्ति गीत-
नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चन्द्राकर देश भक्ति गीत सुना रहें हैं:
ये अपना तिरंगा हैं-
प्राणों से भी प्यारा हैं-
ये धरती ये अम्बर – ये देश हमारा हैं-
ये अपना तिरंगा हैं...(RM)
Posted on: Feb 20, 2021. Tags: HINDI SONG RAIPUR CG
वनांचल स्वर: परंपरागत खेती की आज की खेती से तुलना करते हैं...
ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल परंपरागत खेती की आज की खेती से तुलना करते हैं। मोदे गाँव में पहले परांपरगतढंग से खेती का प्रचलन था। यह इलाका नदी किनारे बसावट वाला है। यहाँ जंगल से आने वाला पानी जमीन में बैठकर जमीन को उपजाऊ बना चूका है। यहाँ खेती करने के लिए किसी प्रकार की खाद की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। मनोज के पूर्वज जमीन से पानी निकालने के लिए लकड़ी का ‘टेढ़ा’ बनाते थे। परन्तु आज खेती करने वाले लोग खाद का इस्तेमाल करते हैं। मनोज के मुताबिक इसका कारण यह हो सकता है कि देशी बीज के इस्तेमाल में कमी आई है। आधुनिकरण के कारण किसान अब कम समय में ज्यादा खेती करना चाहते हैं। सम्पर्क:- 9479070321, 6268684544 (185674) GT
Posted on: Feb 20, 2021. Tags: CG KANKER MANOJ PATEL VANANCHAL SWARA
वनांचल स्वर : वनों को बचाने में वन समितियों का योगदान...
ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से प्रेमलाल कोमरा वन सरंक्षण समिति के बारे में बता रहे हैं| वनों में स्थित पेड़ों की कटाई पर नज़र रखते हैं| जो लोग पेड़ों को काटते हैं हम उन लोगों पर जुर्माना लगाते हैं| हमारे गाँव में वृक्षारोपण कर्मचारी आए थे और वृक्षारोपण करके गये थे, हम लोग उन पौधों की देखभाल करते हैं| हमारी समिति का काम जंगल में लगने वाली आग को भी फैलने से रोकना है| इस कार्य में हमारी सबसे बड़ी मदद मोबाइल करता है जिस पर हम सभी जुड़े हैं| आग को रोकने क लिए समिति परम्परांगत तरीकों का इस्तेमाल करती है| समिति वृक्षारोपण भी करती है जिसमे भेलवा, बांस, खम्हार और भी कई तरह् के वृक्ष लगाती है| (RM)
Posted on: Feb 20, 2021. Tags: CG KANKER PREMLAL KOMRA VANANCHAL SWARA
कौनो मोला संतोष कुमार कैते...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से मुकेश कुमार केवट छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
कौनो मोला संतोष कुमार कैते-
कोनो कैथे एस के पटवार-
अरे ओ कलेज जानी वाली-
बता दे तोरे नाम-
कोलेज के टुरी वैरागे संगी...(RM)
