पीड़ितों का रजिस्टर: कक्षा 10 वी में पढ़ाई करने वाली लड़की को नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
ग्राम-पचांगी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कोमरा बता रहे हैं कि 2008 कि बात हैं मेरी बहन जिसकी उम्र तब 17 वर्ष थी, वह मौसा जी के घर में रह कर पढ़ाई कर रही थी, वह कक्षा 10 वी में थी| एक दिन सुबह दुकान से वापस घर आने के रास्ते में बी.एस.एफ. के सैनिक उसे अपने साथ ले गये| उन पर नक्सल गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया, उन्हें एक साल राजनंदगांव जेल में रखा गया| जेल से छूटने के बाद वह स्कूल नहीं गयी, उसे डर था सब उसका मजाक उडाएँगे| वो पढ़ना चाहती थी, एक साल की जेल और दो साल पेशी में उसने बहुत कुछ खोया, इस पुरे मामले में उनके 50 हजार रुपये खर्च हुए| घर मे पैसे नही थे, उधर लेकर मुकदमा लड़ना पड़ा|
सम्पर्क नम्बर @9425292387(185491)RM
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG DHANSINGH KOMRA DURGUKONDAL KANKER VICTIM REGISTER
वनांचल स्वर : चार के बीजो को बेचकर हम लोग जीवन यापन करते है...
ग्राम-मोदे, थाना-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से हेमबती नायक चार के बीज के बारे में बता रही हैं कि वे लोग सुबह-सुबह 4 बजे उठकर मड़िया का पेज बनाते हैं, पेज लेकर ही जंगल जाया करते हैं| जंगल में दिनभर चार का बीज इकठ्ठा करते हैं, शाम को घर पहुँचकर बीजों को भिगा देते हैं| चार को लगभग तीन-चार दिन भिगाने के बाद पानी से साफ़ करते हैं, उसके बाद चार को सुखाते हैं| बीज जब अच्छी तरह से सुख जाता है हम उसे बेचने ले जाते हैं| चार बेचकर जो पैसा मिलता है, उसी से जरूरत का सामान खरीदते हैं| इस समय चार के पेड़ बहुत कम बचे हैं, पेड़ो को लोग काट देते हैं या फिर फल-फूल को बंदर खा जाते हैं| इसलिए चार नही मिल पाता है| जंगल मे भालू भी हैं, वो दिन में जंगल में रहते हैं रात को गांव में आ जाते हैं| गांव में बेर के फल खाने और तालाब का पानी पीने आ जाते हैं, अभी तक भालुओं ने किसी भी इंसान को कोई नुकसान नही पहुंचाया है, इस जंगल में बन्दर, भालू और चीते जैसे जानवर पाए जाते हैं|
सम्पर्क:- 7587094923
Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG HEMBATI NAYAK KANKER VANANCHAL SWARA
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो का कब्ज का घरेलू उपचार चीकू का औषधि प्रयोग बता रहे हैं, चीकू का फल खानें से कब्ज रोग नष्ट होता हैं, ज्यादा फल खा देने से भूख कम हो जाता हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
स्वास्थ्य स्वर : अकृति किडनी रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को अकृति किडनी रोग पेट में सुजन का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पेट में सुजन होने पर कठोर और बड़ा हो जाता है, और दबाने से हल्का दर्द होता है, सौत पीपल, चित्रक मूल, बायडीन, धनतिंगो, इन सभी को 10-10 ग्राम मिलकर चूर्ण बना ले, और इसमें 50 ग्राम हरण का चूर्ण मिला ले, प्रयोग-प्रति दिन 3 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम को गुनगुना पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है,
2. अपराधिक का बिज का चूर्ण बना ले, 3 ग्राम, गुनगुना पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, जंगली गुरल का जड़, 10 ग्राम मात्रा में पिस कर गौ मूत्र मिलकर छान कर प्रति दिन पिलाने से आकृति विधि नष्ट हो जाता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 24, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA
पीडितो का रजिस्टर : मुझे नक्सली समझकर 2 साल तक जेल में रखे, परिवार वालो को बहुत समस्या हुई...
ग्राम-कोयपारा, पंचायत-भैंसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रांझीराम दुग्गा बता रहे हैं कि 2014 में पुलिस वालों ने उन्हें नक्सली समझकर जेल भेज दिया, वे 2 साल जेल में रहे, उनके घर में 4 सदस्य थे| उनके घर वाले उस दौरान बहुत परेशान रहते थे, उनका काफी खर्च भी हुआ|सरकार की तरफ से उनको कोई भी सहयोग नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9302532044,
