पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...

ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.

Posted on: Jun 25, 2022. Tags: AJAY EKKA BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : गाँव में आये हुए पुलिस कैंप के लिए खाना बनाने का आरोप लगा नक्सलियों ने पीटा...

पुनऊराम सलाम बताते हैं कि नक्सलियों से बचने के लिए वे 2004-5 में पलायन कर नरायणपुर आ कर बसे। उनके गाँव बेड़माकोट, ब्लॉक नारायणपुर में पुलिस कैंप आयी हुयी थी। जब पुलिसवाले जंगल में गश्त पे निकले तो वे उन्हें भी अपने साथ ले गए और लकड़ी इकट्ठा करने को कहा। इसके पश्चात नक्सलियों ने उनपे पुलिस के लिए खाना बनाने, कपड़ा धोने का आरोप लगाया व तीन बार उन्हें पकड़ कर मार पीट की। पुलिसवालों ने उन्हें एक चिट्ठी दी, जिसके सहारे वे नारायणपुर में अपने परिवार के साथ जा बसे। उन्होंने गाँव से अपना सामान लाने के लिए एक गाड़ी किराए पे ली थी, किन्तु नक्सलियों ने उस गाड़ी को तोड़ फोड़ कर उनका सामान जब्त कर लिया। सरकार से उन्हें रु.15,000 सहायता राशि मिली। पिछले 15 सालों से वे बनी मजदारी कर अपना गुजारा भत्ता चलाते हैं। उनका एफआईआर दर्ज हो चुका है किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिला। संपर्क नंबर@9302184771.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों में जंगल में ले जाकर जान से मार दियें...

ग्राम पंचायत-छोटेडोंगर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भागेश्वरी मांझी, विजय मांझी बता रहे हैं, उनके ससुर जी पहले जनपद सदस्य थे| जब वे अपने खेत का काम करवा के वापस पति पत्नी आ रहे थे फिर उन्हें नक्सलियों से घेर लिए और जंगल के अन्दर ले जा कर जान से मार दिए| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर नारायणपुर में रह रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587759278.

Posted on: Jun 21, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से सब कुछ छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर,ब्लाक- नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से बसंती नक्सली की समस्या के विषय में बता रही हैं| बसंती जी कहते है कि उसके पति को नक्सलीयों ने मुखबिर समझकर मार दिया, और सब लोगों को धमकी दी थी|गाँव को छोड़कर हमने दूसरे जगह आकर बस गए इसमे हमारे सारे फसल,खेत,मवेसी सब छूट गए| मै परिवार में एक ही कमाने वाली हूँ मेरे तीन बच्चे हैं और मजदूरी करने बाहर जाना पड़ता है| कृपया समाधान करें|संपर्क @सीईओ @9490957735 कलेकटर@9425205669

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने ग्रामीणों को मारपीट करने के कारण गाँव छोड़कर आए हैं...

ग्राम-गोगला,पोस्ट-गगालुर, जिला-बीजापुर,(छत्तीसगढ़) से आर्जन वेंजे पिता बुस्सा वेंजे बता रहे हैं की उनके गाँव में नक्सलीयो ने मारपीट करने के कारण उन लोग आपना गाँव छोड़कर बीजापुर आए आने के बाद उनके घर का सारा सामान लूट लिए हैं जैसे की गाय बैल बकरा और खेत में धान बोए थे धान को भी काट कर लेकर गए हैं और तीनो को मार भी दिए हैं उनका नाम हैं पिंटू रामलू और रामलाल को मार दिए है गया हैं उनके परिवार वालों को सरकारी और से एक लाख रुपया मिला हैं और रहने के लिए सिट मिला हैं और आधिक कुछ नहीं मिला हैं आब उनको बीजापुर में रहने के लिए कोई दिक्कत नहीं हो रही हैं आब उन लोग खेती काम नहीं कर सकते हैं आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं मोबाईल@9770397945

Posted on: Jun 20, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »