केकड़ा कीड़े-मकोड़े खाता था...जीव-जंतुओं पर आदिवासी गीत
ग्राम-भादल, जिला-बड़वानी, मध्यप्रदेश से राजीव सोलंकी जीव जंतुओं पर आधारित एक गीत गा रहे हैं:
केकड़ा कीड़े-मकोड़े खाता था-
एक बड़ा सा शेर जंगल में रहता था, घने जंगल के किनारे-
केकड़ा कीड़े-मकोड़े खाता था-
एक बड़ा सा भालू जंगल में रहता था, घने जंगल के किनारे-
केकड़ा कीड़े-मकोड़े खाता था-
एक बड़ी सी मछली पानी में रहती थी, घने जंगल के किनारे-
केकड़ा कीड़े-मकोड़े खाता था...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAJU SOLANKI SONG VICTIMS REGISTER
जागो हो आज आपन आदिवासी...जागरूकता गीत
ग्राम-भादल, जिला-बड़वानी, मध्यप्रदेश से राजू सोलंकी अपने स्थानीय भाषा में एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
जागो हो आज आपन आदिवासी-
आपना गांव में अपना अधिकार-
मांगो हो आज अपना अधिकार-
जल-जंगल मा अपना अधिकार-
मांगो हो आज अपना अधिकार-
स्कूल में शिक्षा पर अपना अधिकार-
पढ़ो हो आज अपनी पढ़ाई पूरी-
जागो हो आज आपन आदिवासी-
ग्रामसभा के जगह पर अपना अधिकार-
मांगो हो आज अपना अधिकार-
जागो हो आज आपन आदिवासी...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAJU SOLANKI SONG VICTIMS REGISTER
हे दाता हरन न बेल भाई....सरगुजिया देशवारी कर्मा गीत
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज से जगदीश श्याम सरगुजिया भाषा में देशवारी कर्मा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं जिसे कर्मा त्यौहार के समय गाया जाता है:
हे दाता हरन न बेल भाई-
राम तोरो आवंथों बेल खाई-
रामा तोरो वाल भाई लक्ष्मण समझावे-
आप दादा छोरू लरकाई-
हे धीरजा धरहूँ मान लाई...
Posted on: May 15, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
हम एक किलोमीटर दूर से नदी-तालाब का गंदा पानी लाकर पीते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से किसनू प्रसाद बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 2 में 65 घर के 100 लोग 1 किलोमीटर दूर से नदी-तालाब का पानी लाकर उपयोग करते हैं, उन्होंने एक हैंडपंप के लिए कई जगह आवेदन दिया, अधिकारी बोलते हैं मिलेगा-मिलेगा, लेकिन कोई सुनवाई नही होती है, लोग मजबूरन गंदा पानी पीकर खुद को बीमार करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या को हल करने में मदद करे: सरपंच@9754360054, PHE@9589733942, कलेक्टर@9826443377. संपर्क नंबर@9669228595.
Posted on: May 14, 2018. Tags: KISHNU PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के...भक्ति गीत
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्दाकिनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रहे है:
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
मांगू मांगू राम जैसे स्वामी, देवर लक्ष्मण जैसे-
बालू रेता की बनाऊ भोलेनाथ, चढ़ाऊ जल भर-भर के-
रेता बालू की बनाई भोलेनाथ, चढ़ाऊ लोटा जल भर के...
