हमारे गांव में रोड नहीं होने के कारण आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया मदद
ग्राम-धर्मनानगर, पंचायत-पूसगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से राकेश जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं बना है| गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, छीनताडपाड से शिलाबागु तक नहीं बना हैं लगभग 4 किलोमीटर दूर है| इसके लिए आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6261162642, MPDO@9705921889.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM MULAKALAPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA
गांव में रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, कृपया मदद करें-
ग्राम-सकायागु, पंचायत-रासेमगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमाराजू जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| मोटगुडेम से सकायागु तक नहीं बना है, लगभग 3 किलोमीटर दूर है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@8501819566,संपर्क नंबर@7893857443, MPDO@9705921889,
Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM MULAKALAPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA
रोड नहीं होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्तेराम-लाराई गुडेम, पंचायत-चिवाक, ब्लाक-कुकुनूर, जिला-वेस्टगोदावरि (आंध्रप्रदेश) से देवा जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है,रस्ते में बड़े बड़े पथर है, लोगों को चलने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है | उनके गांव में बड़ी गाड़ी नहीं जा पाती है| में कोई बीमार पड़ जाने में हॉस्पिटल ले जाने में बहुत परेशानी होती है| आइल किये उन्होनें शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9652517047.
Posted on: Jul 13, 2022. Tags: AP BULTOO GODAVARI KUKUNUR PROBLEM RADIO ROAD VALASA WEST
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है...
ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से पदम् मुगम बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से एल्सटपल्ली में सलवा जुडूम के समय आकर रह रहे हैं, जंपनवागु एक बड़ी नदी है| उसमे लगभग लोगों का आना जाना लगा रहता है बहुत परेशानी होती हैं बरसात से लेकर ठंड के मोसम तक मात्र गर्मी के दिनों में दो माह आवागमन लोग कर पाते हैं गांव में कोई बीमार पड़ जाने में बहुत दिक्कत होती है| उनके गांव के पास में नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है वहां तक ले जाना पड़ता है| इससें पहले समस्या के कारण घटना भी हो चुकी है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8978200704, MAL@9440170702, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.
Posted on: Jul 11, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA
अल्सेट्पली गांव में पुलिस स्टेशन सप्ताह में एक बार जाकर सफाई करना पड़ता है,
ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से मडका विरया बता रहे हैं 22 परिवार छत्तीसगढ़ से अल्सेट्पली में आकार रह रहे हैं, अल्सेट्पली गांव के लोग सप्ताह में एक दिन अपना घर का काम छोड़कर पुलिस स्टेशन जाते हैं वहां नहीं जाने से गांव से भागने की धमकी देते हैं, वहां जा कर पूरा काम करवाते हैं जैसे घास निकलना, झाड़ू लगाना, वाशरूम साफ करना, वहां का पूरा काम कर के उपस्थिति लगा कर वापस आते हैं उनके गांव से लगभग 15-20 किलोमीटर है, गांव से पैदल चल कर जाना पड़ता है| 15 साल से लोग पुलिस स्टेशन में जाकर काम कर के आ रहे है, सुबह जाने से शाम को उनको छुट्टी मिलता है, भूखे प्यासे वहां काम करते हैं और उन्हें न खाने को मिलता हैं न ही आने जाने का किराया| किसी भी तरह की वहां सहयोग नहीं मिलती है| इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं इस तरह की लोगों को परेशान कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7330916020.
