मोहे लागी लगन गुरु चरणन की...भजन-

सीजीनेट श्रोता विष्णू चरण सेनापती एक भजन सुना रहे हैं:
मोहे लागी लगन गुरु चरणन की-
चरण बिना मुझे कुछ नहीं भाये-
जग माया सब स्वपनन की-
भव सागर सब सूख गया है-
फिकर नाही मोहे तरनन की-
आत्म ज्ञान दियो मेरे सतगुरु... संपर्क नंबर@7723837722. (AR)

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम...प्रार्थना गीत-

ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगगुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीला मंडावी अपने साथियों के साथ एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं:
प्रकाशमय जीवन को विश्वासपूर्ण साथ हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारे हम-
गरजते आकाश पहाड़ को न हिला सके-
नदिया उबर आएंगी जमीन को न घींच सके-
एकता की आत्मा बरसे गगन को झुकाएं हम-
सारे जहां स्वर्ग हो जमीन पर उतारें हम... (AR)

Posted on: Sep 09, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

उदासी मन काहे को करे...भजन-

ग्राम, पोस्ट-करहिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष सिंह भदोरिया एक भजन सुना रहे हैं:
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार-
उदासी मन काहे को करे-
नैया तेरी राम हवाले-
लहर लहर हरि आप सम्हाले-
हरि आप ही उठायें तेरा भार-
उदासी मन काहे को करे... (AR)

Posted on: Sep 09, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

मनुष जनम अनमोल रे, मिट्टी में ना रोल रे...भजन-

सीजीनेट श्रोता मंदिरा साहू एक भजन सुना रही हैं:
मनुष जनम अनमोल रे, मिट्टी में ना रोल रे-
अब जो मिला है फिर ना मिलेगा-
कभी नहीं रे, कभी नहीं रे, कभी नहीं रे-
तू है बुदबुद पानी का-
मत कर जोर जवानी का-
समझ संभल कर चलना बन्दे, पता नही जिंदगानी का... (AR)

Posted on: Sep 09, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

मोर अंगना आसन धारी ओ माँ...भजन गीत-

पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या ढोलक वादन से भजन सुना रहें हैं-
मोर अंगना आसन धारी ओ माँ-
अरे ढिग धारे अंगना लिपाहू अउ चौक पुराऊ-
कंचन कलश जला दे माँ-
मोर अंगना आसन धारी हो ओ माँ...

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »