भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है...भजन गीत

ग्राम-कड़िया, पोस्ट-केरतासेनपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुंवर एक भजन गीत सुना रही हैं :
भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है-
भोले जी जटाओं में गंगा की धारा है-
भोले जी के गले में सर्पों की माला है-
भोले जी के कमर में मिरगा की छाला है-
भोले जी के हांथो में त्रिशूल और डमरू है-
भोले बाबा भोले बाबा, भोला सबका सहारा है...

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: SONG SON KUNWAR BALRAMPUR VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे दिव्यांग जीवन प्यारा लागे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबर्ती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे दिव्यांग जीवन प्यारा लागे-
हरियर भुईयां आमा तरी छईयां देख मन झुमे लागे-
चारो कती हरा भरा खेत लहराए-
मोदी बाबा हस के कहथे बढ़िहा दिन आये-
बारी मा है जोंढीर खीरा चाउर मा है धान-
एखर मामा भउजी कथे नवा लुगा लान...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: CHANDARSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी...कविता

ग्राम पंचायत-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामकली एक कविता सुना रही हैं :
प्यार भरा एक गीत है बेटी, जीवन का संगीत है बेटी-
बेटी जैसा शीतल ब्यार, बेटी जैसा रिमझिम फुहार-
जो महकाए घर का अगना, बेटी है वो खिली बहार-
एक सुहाना मौसम जैसा, ऐसे मन का मीत है बेटी-
बेटी काजल बेटी कगना, बेटी मन्दिर बेटी अगाना-
बेटी से संस्कार है अपना, बेटी से है हर एक सपना...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: RAMKALI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-ओदारी,परसापारा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नदी के धरी पीपर के तरी, रहे संगी एक कुटिया रे-
कुटिया मा रोवे दाई बुढिया-
कैसन लईका मोला देहे रे दादा बड़ा गजब के बुढ़िया-
करके करेवनी ले लेवथे जान, कहाँ आंखी ला मूंदे भगववान-
आनके जिन्दगी होवे हलकान जिवरा हर कल्पाथे संझा बिहान...

Posted on: Feb 23, 2018. Tags: CHANDARA SAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Officers said we will get electricity in our village by next month...

ग्राम-माकड, पंचायत-उलिया, पोस्ट-हिग्डी, ब्लाक-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पुरुषोत्तम बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली खम्बे के लिए दिसंबर माह 2017 में 90 गड्ढे खोदे गए थे और उनमे खम्बे नहीं लगाये जा रहे थे और उन गड्ढों में गाय बकरियां गिर रही थी उससे गाँव के लोग बहुत परेशान हो गए थे उसके लिए उन्होंने अधिकारियो के पास शिकायत भी की थी लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 9 फ़रवरी 2017 को एक सन्देश रिकॉर्ड किया और उसके बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर जब दबाव बनाया तो होली के बाद लगा देंगे अधिकारी आए और बोले है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. पुरुषोत्तम@9009838847.

Posted on: Feb 22, 2018. Tags: ELECTRICITY PURUSHOTTAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »