हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, हम लोग नाले का गंदा पानी लाकर पीते है...
ग्राम पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संपद मंडावी बता रहे हैं, कि उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी कम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260750787, सीईओ@8959393222.
Posted on: Mar 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
हमारे गाँव में पानी कि बहुत दिक्कत होता है,लोगों को एक किमी.दुर नाला का पानी पीना पड़ता है,कृप्या मद
ग्राम पंचायत-थेरातगड डेंगपारा ,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से सुखमती बता रही है कि उनके गाँव में एक हैण्डपंप लगा है,पर उस हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है तो वहाँ के ग्रामीण एक किमो.दुर नाला का पानी लाकर पीते है,गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिल पता है हैण्डपंप आच्छा कराने के लिए सरपंच सचिव से बात करने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मदद करे|सरपंच@758149919 सचिव@9406006553 सीईओ@9406166884 संपर्क नंबर@758149919
Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DENGPARA PROBLEM THERATGAD WATER
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-
जल्लू बघेल ग्राम-भैसागुडा, पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में 3 हैण्डपंप है, उसमे से 2 खराब हो गया है, 1 हैण्डपंप से लोगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है| वर्तमान में कुआ का पानी पीते हैं| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@93025088422, CEO@8959393222.
Posted on: Mar 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA JALLU BAGHEL PROBLEM WATER
हमारे गाँव पानी कि बहुत दिक्कत होता है बताने पर भी ध्यान नहीं देते है कृप्या मदद करे-
ग्राम पंचायत-मुण्डागड,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंग सरपंच बता रहे है कि उनका गाँव बहुत जंगल इलाका है उनके गाँव में 30 परिवार के लोग निवास करते है,जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है लोगों को एक दो किमी. दुर से पानी लाना पड़ता है इसके लिए सरपंच व सचिव से आवेदन किये पर कोई ध्यान नहीं दे रहे इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने कि मदद करे सचिव@8435289507,कलेक्टर@8458956694 संपर्क नंबर@9340280388
Posted on: Mar 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
पानी की समस्या के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-मामडपाल, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी बता रहे हैं ओमापारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9406405188, सचिव@9407664666, संपर्क नंबर@7828067726.
