धुम तरना तेरेना धुम तरना ना...सावन गीत

ग्राम-बेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पा आयाम एक सावन गीत सुना रही है:
धुम तरना तेरेना धुम तरना ना-
हईया हो ह हईया हो हाईया-
ले चलना हमें उस पार-
के साजन से करू मुलाकात-
ढल गया है दिन सरे सावन कि
थक गयें हैं करते-करते काम-
धुम तरना तेरेना धुम तरना ना-
हईया हो ह हईया हो हाईया...

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने...हल्बी विवाह गीत

कोचीपारा ग्राम-चितालूर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रश्मि ठाकुर और भागवती हल्बी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने-
करिजाओ मोरा गोतोकी थाने कटवाती जातीय ला बीने बीने-
राम राम होरी कोयटी कोली आटा भुटमारा काना कोरी-
ये दे लोंगों लागा कोलिया पंगा आंधा अंधी रो का कोना कांधो-
अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

आये ला मुंसी बैठे ला कुर्सी...छत्तीसगढ़ी शादी गीत

कोचीपारा ग्राम-चितालूर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रश्मि ठाकुर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं ये गीत शादी के अवसर पर गाया जाता है :
आये ला मुंसी बैठे ला कुर्सी-
मोला पैसा देखा रे बाबू चूड़ी के कुर्सी हो रे होरे-
या मझरिया के पानी गजब दुरिहा या मझरिया-
नहाये खोरे चढ़ाये लाली-
दिलमत खली करो बाबू आउंगी काली-
मारे ला पानी भीजेहा नइ गा...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

75 साल की हो गई हूँ पर आज तक वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला, अधिकारी सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम-बर्पटिया, विकासखंड-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ बुजुर्ग महिला उमा बाई हैं जो 75 वर्ष की हो गयी हैं पर आज तक उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिलता है |तीन बार इन्होने पंचायत में आवेदन किया, सरपंच,सचिव के चक्कर काटे पर इन्हें आश्वासन दे कर चुप करा दिया जाता है| उमा बहुत गरीब परिवार की हैं| इसलिए वे सीजीनेट स्वर के सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ताकि साथी दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाये जिससे इन्हें वृद्धा पेंशन मिल सके: सरपंच@84630168024, सचिव@8462880401, CEO@9406128383, ग्रामीण धनसाय मरावी@7354720356.बाबूलाल नेटी@9753553881

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

मैया तोरी खिल उठी रे, माई तोर फूल गए फुलवारी...देवी गीत

ग्राम-पलड़ा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवप्रसाद उइके एक देवी गीत सुना रहे हैं :
मैया तोरी खिल उठी रे, माई तोर फूल गए फुलवारी-
चम्पा चमेली फूले गेंदा गुलाबी-
महक-महक बुझ जाबे माई खिल उठे रे-
कोन झुलावे माई के मढूलिया-
पंडा करे आरती हो-
गेंदा गुलाबी फूले चम्पा चमेली...

Posted on: Sep 27, 2017. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »