बड़ा दुःख पाए होवे राम तय बताये नहीं... भक्ति गीत

ग्राम पंचायत-उमरखोही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से इश्वरी मरावी एक भक्ति गीत सुना रही हैं :
कौशिल्या कौशिल्या ह रे चौदह वर्ष बेटा वन म रहे-
बड़ा दुःख पाए होवे राम तय बताये नहीं-
कांदा ए कूसा कहाँ पाए होबे-
डबरा मा सोके बिताये होबे-
बड़ा दुःख पाए होवे राम तय बताये नहीं...

Posted on: Sep 28, 2017. Tags: ISHWARI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सरई के बीज को महुआ के साथ मिलाकर खा सकते हैं, पेट भी भरता है, यह हमें स्वस्थ भी रखता है...

ग्राम-उमरखोही, विकासखण्ड-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में धनसाय मरावी के साथ में गाँव की महिलाये शुकवरिया और सूरज कुवर है जो सरई के पेड़ के फल का भोजन के रूप में उपयोग के बारे में चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि इसके फल को उबालकर 4 से 5 बार उसके पानी को निकाल लेना होता है इसके पकने के बाद इसको महुआ के साथ भुन लिया जाता है उसके बाद दोनों को मिलाकर खाते है ये स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और जिस जगह में खाने की समस्या है वे इसी का उपयोग करते है साथ ही इसका तेल भी निकलता है जो घाव को ठीक करने में काम आता है इसका औषधीय महत्व भी है | पहले हमारे पूर्वज यही सब खाते थे हमें रासायनिक खाद से बने भोजन को छोड़ जड़ी-बूटियों की ओर लौटना होगा।

Posted on: Sep 19, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई...सरगुजिहा भक्ति गीत-

कर्चोलापारा ग्राम-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी सरगुजिहा भाषा में एक भक्ति गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के महा माई, दुनिया के सजाई जय हो कुदरगढ़ी माई –
जय मनाओ तोर दाई देवी जरिया माई – आगु-आगु बैगा चले पाछु ला संगवारी-
कभू ले आवत होही देवी दाई संगवारी-
लोटा मा पानी रखे पटेवा मा दूध – अचरा मा धरे रहो जला मोखिक फूल...

Posted on: Sep 14, 2017. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: सांप, बिच्छु के जहर कम करने के देसी नुस्खे...

ग्राम-धूमाधाढ, भगतपारा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी के साथ आज पहाड़ी कोरवा वैद्य सिद्धू जी हैं जो सांप, बिच्छु काटने के बाद उसके जहर से बचने के ग्रामीण उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है: वे बता रहे हैं कि तीन पत्ता एक जड़ी का नाम है जो सांप काटने वाले मरीज के काम आती है, यह जड़ी जंगल में पायी जाती है | वैसे ही बिच्छू काटने का ठीक करने की जड़ी का नाम है कड़हद, यह भी जंगल में पाया जाता है. सांप बिच्छु काटने के बाद जो उसका जहर असर करता है इन जड़ियों के सेवन से ठीक हो सकते है, इन जड़ियों का उपयोग हमारे पूर्वज सदियों से करते आ रहे हैं पर हाल में इनका उपयोग कम होने लगा है ...रूपलाल मरावी@7697080920.

Posted on: Sep 07, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम बुज़ुर्ग महिलाओं को 8 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है, हम सब क़र्ज़ लेकर किसी तरह ज़िंदा हैं...

ग्राम-धुमाटोला, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) धन साय मरावी बता रहे हैं कि गाँव की कई बुजुर्ग महिलाओं को 9 माह में केवल 1 माह का पेंशन मिला है 8 माह का पेंशन बाकी है इनके खाते में पैसे नहीं भेजे जा रहे हैं इसके कारण ये महिलायें अपना जीवन यापन करने के लिए दूसरों से कर्ज ले रहे हैं जिसके कारण ये कर्जदार भी होते जा रहे है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि निम्न समस्या पर अधिकारीयों को फोन करके दबाव बनाये जिससे कि इन गरीब महिलाओं की पेंशन की समस्या का निवारण हो सके| S.D.M.@9425736137, जिला CEO@ 7693515855, सरपंच@7247344001. ग्रामीण साहेब सिंह@9165695127

Posted on: Aug 18, 2017. Tags: DHANSHAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »