पीड़ितों का रजिस्टर : 2008 में नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सन्तु कवासी पिता लखमू बता रहे हैं, उनके गांव में सलवा जुडूम के समय बहुत परेशान करते थे| फिर वे लोग डर के अपना गांव छोड़ कर बीजापुर शांतिनगर में घर बना कर रहे है, वर्तमान में उनका जमीन को गांव वाले कमाते है| और बीजापुर में उनका राशनकार्ड नही बना है पुराना राशन कार्ड से राशन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587749172.
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: 2008 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM SANTU KAWASI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय गांव में परेशानी हो रही थी इसलिए आना पड़ा...
ग्राम -कम्कामार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़ ) से मंतु राम उइका पिता गोकुल बता रहे हैं, की इनको बीजापुर आयें हुए 7 साल हो गया| उनके गांव में सलवा जुडूम के समय परेशानी हो रही थी| इसलिए वे अपना गांव छोड़कर बीजापुर में घर बना कर रह रहे हैं| वे मिस्त्री का काम करते हैं| उसी में अपना घर चलाते है, जहां रह रहे है वहां पानी का भी सुविधा नही है| दुर से पानी लाना पड़ता हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6267997068.
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED GOKUL MANTU UIKA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 सलवा जुगुम के समय माओवादी के लोग ग्रामीणों को मारपीट करना और भगाना करते थे...
ग्राम-बासागुडा लिंगागिरी, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मनोज पुजारी पिता उन्गैया बता रहे हैं की उनके गांव में 2005 सलवा जुडूम के समय माओवादी के लोग ग्रामीणों को मारपीट करना बहुत परेशान करते थे इसलिए बीजापुर आ कर अपना घर बना कर रह रहे है, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है संपर्क नंबर@6263629372.
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: 2005 BIJAPUR CG DISPLACED MANOJ MAOIST VICTIM PUJARI.UNGAIYA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
ग्राम पंचायत-गोलापल्ली, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी राजू बता रहे हैं, सलवा जुडूम से पहले उनके पिता जी को जंगल में ले जाकर मीटिंग करते थे| उनके परिवार में 7 लोग का बीमारी से मृत्यु हो गया| उनके मृत्यु होने के कारण वे लोग अपना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गयें| फिर उन्हें नक्सलियों ने उनको मारने कि धमकी दियें| डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर आंध्रप्रदेश में आकर रह रहे है, और अपना खेती बाड़ी कर रहे हैं|
Posted on: Jul 18, 2021. Tags: CG DISPLACED MANDAVI RAJU MAOIST VICTIM SUKAMA VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2005 में तुमनार से बीजापुर पढाई करने आये हैं,गांव में नक्सलियों ने परेशान करते ह
ग्राम-पंचायत तुमनार,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पवन तेलाम पिता नाता तेलाम बता रहे हैं, 2005 में तुमनार से बीजापुर पढाई करने आये हैं| उनके माता-पिता गांव में रहते हैं, अभी भी उन्हें गांव में नक्सलियों ने परेशान करते हैं, लेकिन वे लोग अपना गांव नही छोड़े हैं| अभी भी वहां खेती बाड़ी कमा रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646882646.
