गांव में रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कृपय

ग्राम पंचायत-कापानार, पुजारीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार बता रहे हैं उनके गांव में रोड कि बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| उनके गांव के सरपंच ने गांव वाला से बोले थे कि गांव में रोड बनवा देंगे कर के परन्तु अभी तक बना नहीं है|
इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं कि दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@7647836325, सचिव@7440645458.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, नंबर02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहें है कि उनके गांव के तातीपारा में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, गली में आने-जाने में बहुत ही परेशानी होती है जो की सीसी रोड़ बनवाने के लिए उन्होनें सचिव सरपंच के आप शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुईं | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें:CEO@9406016762, सचिव@9407645401.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

रोजगार गारंटी योजना के तहत् काम कियें थे, उसका भुकतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-रायगुडी, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुकुद कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं लगा है, बिजली नहीं होने से बहुत परेशानी होती है| अंधेर में रहना पड़ता है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोले लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं करा पायें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9390364411.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHANDIGUDA MUKUND KASHYAP PROBLEM RAYGUNDI

पीड़ितों का रजिस्टर: जंगल में पत्ता तोड़ने गया था जगंल से ही पुलिस ने जेल लेके गयें...

ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु माडवी, पिता पीसो चार साल पहले उनके भाई जंगल में पत्ता तोड़ने गया था| फिर वहां से पुलिस नेस पकड़ के लाये और उससे बीजापुर थाना में जेल लेके गये हैं| जेल ले जाने का कारण था उनके गांव में किसी का कुछ समान चोरी हुआ था फिर उस समय आयतु जी को चोरी का आरोप लगया गया| वर्तमान में जगदलपुर जेल में हैं| उनके ना होने के कारण घर में बहुत परेशानी हो रही है| भाई कमाने के लिए अकेले हो गए हैं और उनका घर भी नहीं बना है| बहुत कामों को अकेले करना पड़ता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9340341447.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे...

सोनगरिया कोर्रम, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि वे नक्सल पीड़ित हैं और नक्सलियों ने उन्हें मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे| कुछ समय के बाद उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद सरकार से सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये मिले है और कुछ नहीं मिल पाया| इनका आगे कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन और सरकारी नौकरी चाहिए| गाँव छोड़कर भागने से इनके पास खेती के लिए भी जमीन नहीं है| कृपया इन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »