हमारे गाँव में पानी की समस्या है, झिरिया का गंदा पानी पीकर बीमार हो रहे है...
ग्राम+पंचायत-बुरगुम वार्ड-6 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से शुकालूराम पोयाम बता रहे है कि उनके गाँव पीने की पानी की समस्या है उनके गाँव में हैण्डपम्प लगा है लेकिन पाइप की कमी होने के कारण पानी नहीं निकल रहा है | वे लोग खेतो में झिरिया खोदकर पानी पीते है | लेकिन वो पानी को पीने से लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित है | हैण्डपंप को बनवाने के लिये परेलाल नाम के व्यक्ति को बताया गया जो की हैण्डपंप रिपेयर का काम करते है | तो उन्होंने बोले की वो तो विधायक फंड से खुदा है उसमे मैं काम नहीं कर सकता हूँ | तो उनका कहना है कि हैण्डपंप बन जाता तो हम लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप ठीक करने में मदद करें : संपर्क नंबर@9691096007, सरपंच@7647917574, सचिव@9516545037, बास्तानार@CEO9406016762, PHE@9406078557, 6261717578.
Posted on: Dec 21, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM SUKALURAM POYAM WATTER
हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों लोगों के आने जाने में बहुत दिक्कत होती है
ग्राम पंचायत-बड़ेकाक्लुर, पटेलपारा ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम पोयाम बता रहें है कि उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में नदी में पानी भर जाता हैं तो लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतें होती हैं इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पुलिया बनवाने में मदद करें:CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. सम्पर्क नम्बर@9406417483.
Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KAMLURAM POYAM ROAD
गांव में सीसी रोड बना हैं उसका किनारे किनारे मुरुम बिछना चाहिए वह नहीं बिछा हैं...
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, पाइक पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से तीलूराम ठाकुर बता रहें हैं कि उनके गांव में सीसी रोड बना हैं उसका किनारे किनारे मुरुम बिछना चाहिए वह नहीं बिछा हैं, बरसात के दिनों में घर में पानी घुसता हैं और कीचड़ हो जाता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के रोड ठीक करने में मदGT
Posted on: Dec 20, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG ROAD TILU THAKUR
इंदिरा आवास योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिल रहा है, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचातय-बास्तानार 02, पांडू पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी साथ में मनकी, मंडा, आयतु, गोमरा बता रहें है की आवास योजना के तहत इनको कोई लाभ नही मिला है| इसके लिए इन्होने सरपंच सचिव को कई बार शिकायत कर चुके है तो कहते है हाँ मिलेगा लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इस तरह इनको गुमराह कर रहे है| इसलिए वे हारकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों से बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सचिव@9424288262, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@7587057571.
Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AAYATU BASTANAR BASTAR CG HAUSC PROBLEM
आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कच्चा मकान होने से बारिस में पानी टपकता है...
ग्राम-गोरियापाल, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) दीपक कुमार बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है वे कच्चे मकान में रहते हैं, बारिस में पानी टपकता है जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इस संबंध में सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: सीईओ@9406016762, सम्पर्क@6205435548.
