हमनी किसनवन के रचले करमवा...भोजपुरी किसान गीत

हमनी किसनवन के रचले करमवा
कवले कलम से विधाता हो राम
ओने दाही एने सूखा मेहर लरिका मरे भूखा
हमरा न कुछहू बुझाता हो राम
खेतवा में मरी जड़ी पेटवा न काम करी
सहुआ के करज बड़े पल छीने घड़ी घड़ी
बन्हकी में जिंदगी धराता हो राम

Posted on: Dec 11, 2013. Tags: Sunil Kumar

भाषण में गरीब कहके साशन करे हे...मगही लोकगीत

भाषण में गरीब कहके साशन करे हे
जब माँगा ही मजुरिया तो लाठी मारे हे
कुर्सी पर भी उकरे पिता कितरा विपद सुनाओ
धीरज के कपड़ा ने कब ले हारन लोर चुकाओ
लेहुआ के लकड़ी पर पापी लैम्बो गा रहे

Posted on: Dec 09, 2013. Tags: Sunil Muzaffarpur

नशे की लत बेकार बलम मत पीया करो...

नशे की लत बेकार बलम मत पीया करो
सजन मत पीया करो बलम मत पीया करो
घर में रोज लड़ाई होवे घर में रोज समस्या होवे
घर को ये बचाओ सजन मत पीया करो बलम मत पिया करो ।
घर परिवार ये टूटे बच्चे और माँ बाप भी रूठे
घर परिवार को है बचाओ बलम मत पीया करो
बच्चो कि पढ़ाई छूटी आय का साधन भी छूटी
बच्चो कि पढाई को बचाओ बलम मत पीया करो ।

Posted on: Nov 28, 2013. Tags: Kusum Bai

Tata Steel dumping iron ore on Adivasi land, Police break protest by force...

Shyamsundar Purty from Khadbandh village under Joda block, Badbil tehsil, Keonjhar dist in Odisha is telling in his adivasi Ho language that on 12th Nov he had recorded a message on Swara about villagers protesting about dumping of iron ore by Tata steel company on their paddy field. On 14th police broke the protest saying they do not have permission to protest. Tata continues to dump ore. Pls call Collector at 9437142672. Shayamji is at 9437579627.

Posted on: Nov 18, 2013. Tags: LAND SHYAMSUNDAR PURTY

हमे बताया जा रहा है कि हम कितने महत्वपूर्ण हैं...

हमे बताया जा रहा है
कि हम कितने महत्वपूर्ण हैं
कि हमारी एक ऊँगली के दबाव से
बदल सकती है उनकी किस्मत
कि हमें ही लिखनी है किस्मत उनकी
इसका मतलब हम भगवान् हो गए.....
वे बड़ी उम्मीदें लेकर आते हैं हमारे पास
उनके चेहरे पर दीनता तैरती है
जैसे एक नया भिखारी सकुचाता है
शर्माता है
गिडगिडाता है
मायूस, मासूम, मजबूर दिखने का
सफल अभिनय करता है
हम उनके फरेब को समझते हैं
और एक दिन उनकी झोली में
डाल आते हैं...
एक अदद वोट.....
फिर उसके बाद
भक्त अपने भगवानों को भूल जाते हैं....

Posted on: Nov 16, 2013. Tags: Anwar Suhail

« View Newer Reports

View Older Reports »