Impact: Electricity came back to our village after report on CGnet Swara...

टिकरापारा, ग्राम-घोड़ी, पोस्ट-बरपिकला, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दिनेश सिंह मरावी बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली का ट्रांसफार्मर ख़राब हो गया था और लोग अँधेरे में रह रहे थे | इसके बारे में उन्होने अधिकारियो के पास कई बार शिकायत किया पर कोई कार्यवाही नहीं हो रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया पर उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ. उसके बाद उन्होंने सीजीनेट पर फिर से रिकार्ड किया। दूसरी बार रिकार्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों के फोन द्वारा दबाव के बाद गाँव में कल नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है और गाँव के सभी साथी बहुत खुश है और सीजीनेट के सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है | दिनेश सिंह मरावी@9111352665

Posted on: Oct 13, 2017. Tags: DINESH SINGH MARAVI ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

आया मछो दंतेश्वरी बुढा बहेरा मा आय...माँ दंतेश्वरी भजन

कोचीपारा ग्राम-चितालूर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सम्पत ठाकुर हल्बी भाषा में एक माँ दंतेश्वरी भजन गीत सुना रहे हैं :
आया मछो दंतेश्वरी बुढा बहेरा मा आय
भाई दंडेश्वरी इन्द्रावती सुमर मचो आय
सुम के सरन सरन आय – माया बस्तर जिला चो आदिवासी जिला-
घर माचो दंतेवाड़ा धन-धन तो धनी रे माई-
माटी माई के चूमन आयो पांय पड़े से सुमजो...

Posted on: Oct 09, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

आमा फरे जामुन फरे फर के सब झरे रे...डमकच गीत

ग्राम-कड़चोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी अपने साथी सीता रानी से एक डमकच गीत सुन रहे हैं :
आमा फरे जामुन फरे फर के सब झरे रे-
हवा पानी क डरे-डरे बईठल है सब घरे – सुनरी सलोनी निपा सिल बहोरे हाय रे-
पतझड़ पतझड़े सिल बहोरे हाय रे-
सिर नया कोसा धरे सुनरी सलोनी निपा फिर बहोरे...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

भूमिहीन बुज़ुर्ग हूँ, राशन कार्ड के लिए कई बार आवेदन किया, अधिकारी सुनते नहीं, तकलीफ में हूँ...

ग्राम-भरदा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी सीजीनेट यात्रा के दौरान ग्रामवासी विश्वनाथजी के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे है ससुराल के तरफ से इन्हें रहने के लिए भूमि मिली थी, जहाँ पर ये मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है, इनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन अब वह निरस्त हो गया है और पुनः नही बनाया जा रहा है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड रहा है इसके लिए आवेदन किया लेकिन इस पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं दिए गए नम्बरों पर बात कर दबाव बनाये जिससे इनकी समस्या का समाधान हो सके | CEO@9406188383, सरपंच@7747908574. रूपलाल मरावी@7089415537.

Posted on: Oct 01, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हम आज नवदुर्गा के साथ साथ रावण और प्रकृति की भी पूजा कर रहे हैं यही आदिवासी संस्कृति है...

ग्राम-नौरोला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा में धनसाय मरावी वहाँ के निवासी गोविन्द मरावी, सीताराम पोया, सुरेश पटेल से चर्चा कर रहे हैं, जहां गाँव में दुर्गा देवी पूजा का कार्यक्रम चल रहा है, वे बता रहे हैं नवदुर्गा के साथ साथ वे सुबह रावण पूजा भी करेंगे, ये पर्व इसीतरह 2 साल से यहाँ पर मनाया जा रहा है, इसके साथ ही पांच तत्व धरती, आकाश, अग्नि, वायु और जल को बड़ा देव बताया, इन्ही पांच तत्व से मिलकर मनुष्य का निर्माण हुआ है जिसकी आदिवासी पूजा करता है आदिवासी प्रकृति के पुजारी हैं और जगह-जगह पेड पर झंडा फहरा कर प्रकृति की पूजा करते हैं और उससे ताकत प्राप्त करते हैं |धनसाय मरावी@9575256339.

Posted on: Sep 30, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »