36 परिवार हैं जो छत्तीसगढ़ से आए हैं, 5 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है

ग्राम एरकमपेटा पंचायत पाएगा, जिला येसार, आंधरप्रदेश से गुड्डू राम मंडावी जी बता रहे हैं गांव में लगभग 36 परिवार हैं जो छत्तिसगढ़ से आकर बसे हैं। उनको 6 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है। और सरकार के तरफ से सब सुविधा मिला है। इसलिए गांव के ग्रामीण धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर:9440548379.

Posted on: Nov 04, 2022. Tags: BULTOO CHUNTUR ESAR IMPACT LAND RADIO VALASA

3 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा है कृपया मदद करें

ग्राम फरसवानी, तहसील कारताला, जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से संजीव केवट बता हैं उनका पेंशन नहीं मिल रहा है नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है 3 महीना से बंद हो गया है इसीलिए उन्होंने सरपंच को बोले लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:9406415375.

Posted on: Nov 03, 2022. Tags: CG KARTALA KORBA PENSION PROBLEM

शौचालय नहीं होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत अमाडीपी, पोस्ट सवारवा, ब्लाक बगीचा जिला जशपुर छत्तीसगढ़ से धनेश्वर यादव जी बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है शौचालय नहीं बनने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। रात में कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है इसके लिए उन्होंने सचिव को बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7587167535.

Posted on: Nov 03, 2022. Tags: BAGICHA CG JASHPUR PROBLEM TOILET

30 साल से खेती कर रहे थे उस जमीन को फॉरेस्ट विभाग ले लिए कृपया मदद करें

ग्राम बालीमेला, पंचायत एंगुरपल्ली, मंडल चिंतुर, अलूरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से गांव के ग्रामीण बता रहे हैं सलवा जुडूम से पहले आए हुए हैं छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश में बाली मिला गांव में रहते हैं। वहां फॉरिस्ट विभाग के लोग बहुत परेशान कर रहे हैं। उनके पास सरकार की तरफ से वोटर आईडी राशन कार्ड बना हुआ है। वहां 44 घर की बस्ती है। लगभग 40 साल से है। 30 साल से खेती कर रहे थे वह जमीन को फॉरेस्ट वाले ले लिए और पौधारोपण कर दिए हैं। फॉरेस्ट विभाग के रेंजर 3 एकड़ तक जमीन देंगे। लेकिन आज तक नहीं मिला है। खेती करने से फॉरेस्ट वाले मना करते हैं सरकार का जमीन है बोलते हैं। इसलिए सीजन के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके जमीन दिलाने में मदद करें। सरपंच 9493807871.डीएफओ:8985229252, 9491453281

Posted on: Nov 03, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LAND PROBLEM RADIO VALASA

गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले बिजली लगाने से मना कर रहे हैं, कृपया मदद करें

ग्राम सुकालपाडू, पंचायत ग्राम सुकालपाडू, पंचायत एडगुरपल्ली, मंडल चिंतुर जिला अलुरसीतारामराजू आंध्र प्रदेश से कवासी सुकया जी बता रहे एसडीएस संस्था है उसके संस्था के माध्यम से सोलर सुविधा उपलब्ध कराई गई थी 3 साल पहले वह भी अभी बंद हो गया है। लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। जंगल के अंदर का है इसलिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट बिजली लगाने से मना कर रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को सुविधा हो। सरपंच:9493807871. अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9492545301, DEFO 8985252952,

Posted on: Nov 03, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR LIGHT PROBLEM RADIO VALASA

« View Newer Reports

View Older Reports »