बाहर जाने पर 250 रू जुर्माना लगाते हैं पर शौचालय बनाकर नहीं देते, बोलते हैं खुद बनाओ...

ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से किस्मतिया बता रहीं है कि उनका राशनकार्ड रहने के बावजूद भी शौचालय नही बना हैं, बालू ईटा गिर गया है, सचिव सरपंच को बोले लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, बोलते हैं अपने मिस्त्री लगवा के बनवा लो और बाहर जाने से 250 जुर्माना भी लगता है उनका कहना है कि सबका बन रहा हैं तो हम लोग का भी बनना चाहिए| वे सीजीनेट सुनने वाले संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: C.E.O@9009630583, S.D.M.@7746873930, सरपंच@9754531649. अधिक जानकारी के लिए महीलाल आयाम@8458823135.

Posted on: Jun 15, 2018. Tags: KISMATIYA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं...नागपुरी गीत

ग्राम-ओदारी परसापारा, थाना-चलगली, पोस्ट-कलाबरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय नागपुरी भाषा में एक गाना सुना रहे हैं:
दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं-
मछरी बझाते सांप बेंग मछरी तोर सांप बझी गयल-
में तो भला डराइओ गयेन ड़ाग भला कहा हेरा गयल-
कब छोटकी के मसला पिसे आसरा देखथे-
बडकी के चूल्हा देखि डहर देखथे-
दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं...

Posted on: Jun 12, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई...देवी भजन-

नवापारा, ग्राम-रूपपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राम अवतार एक देवी गीत सुना रहे हैं :
घम, घामा, घाम करे चंपा के फुल दाई-
घमा, घमा, घाम के सुबास हो माई-
जय सेवा लागों दाई घामा, घाम, घमाके सुबास हो माई-
जब लागिन घाम करे चंपा के फूल दाई-
सातों से भवरा रती आवे हो माई-
जय सेवा लागों दाई, सात के भवर रती आवे माई...

Posted on: Jun 09, 2018. Tags: RAMAVTAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से चावल नहीं मिल रहा है, अधिकारी कहते हैं कि हम लोग कुछ नहीं कर सकते...

ग्राम-कोटाराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामपति, निर्मला बता रहें हैं कि उनका राशन कार्ड नहीं बना हैं 1 साल हो गया | पहलें पुरुष के नाम से चावल मिल रहा था| जब से महिला के नाम से हुआ तब से कट गया सचिव सरपंच को बोलते हैं तो हम लोग क्या करेंगे| खाने पीने के लिए बहुत दिक्कत रही है. ख़रीद के खाते हैं, राशन कार्ड नही है उसके वजह से शौचालय भी नही बना दिए हुए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सचिव@9981725918, सरपंच@9669578152, S.D.M.@7746873930, कलेक्टर@9425253580. संपर्क रामपति@9171081589. चन्द्रदेव@8965934790.

Posted on: Jun 08, 2018. Tags: RAMPATI NIRMAL BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं, 1 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-शंकरपुर, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय बता रहें हैं कि उनके पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं हैं वे लोग एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है| 10 घर की बस्ती है, वे कह रहे हैं कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प खुदवा देते तो उनको पानी की सुविधा हो जाती| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनके पारा में हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E@7566869978, S.D.O.9826603461, तिवारी@8878359171, C.E.O.@9009630583. जीतसिंह आयम@9713577241.

Posted on: Jun 03, 2018. Tags: RAMSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »