हमारे टोले में पानी की बहुत समस्या, किलोमीटर दूर से लाकर पीते हैं, हैण्डपम्प दिलाने में मदद करें...
दवाई टोला, ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिन्डोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार बता रहे है कि गाँव सरईमाल के दवाई टोला में पीने की पानी की गम्भीर समस्या है, ग्रामीणों से चर्चा में पता चला कि वे 1 से 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते है और उनका ज्यादा समय पीने का पानी लाने में ही चला जाता है, मोहल्ले के भीम सिंह, रमेश की मांग है कि यहाँ पर हेंडपम्प लगाया जाए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया इनको फोन करें : कलेक्टर@8085452555, समनापुर सीईओ@94258907696, कार्यपालन यन्त्री PHE@9406749980, 9406749988, सचिव@8223910322, गाँव के साथी रमेश परस्ते @9670593272. संतोष@9617593272
Posted on: Apr 07, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से लोग काम के अभाव में पलायन कर रहे हैं और सरकार मशीन से तालाब खुदवा रही है...
ग्राम-राजक, पोस्ट-सुरही, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार मरावी बता रहे है कि ग्राम में तालाब की खुदाई की जा रही हैं जिसमे JCB मशीन और ट्रेक्टर लगाकर काम किया जा रहा है| गाँव वालो से पूछा नहीं गया है जबकि गाँव के लोग काम करने के इच्छुक है | काम नहीं मिलने के कारण गाँव के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे है तो इनका कहना है कि गाँव के लोगो से ही काम करवाया जाये ताकि पलायन न करना पड़े | सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों से बात करें और इसकी जांच भी करवाएं कि जब लोग चाहते हैं तो मशीन से काम क्यों कराया जा रहा है. रेंजर@9424158127, CEO@9425530136, कलेक्टर@07755264088. संतोष@9575258493
Posted on: Mar 26, 2017. Tags: SANTOSH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पिता का देहांत हो गया है शासन से अब तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है कृपया मदद करें...
संतोष कुमार अहिरवार आज ग्राम पंचायत-पन्डोखी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) पहुंचे हैं जहाँ उनके साथ उपस्थित है पीड़ित व्यक्ति विजय कुमार अहिरवार जिनके पिता शिव कुमार का कम उम्र में देहांत हो गया है परिवार में ५ सदस्य हैं और पिता ही एकमात्र कमाने वाले थे उनके पास दशगात्र करने के लिए भी पैसे नहीं है । किसी प्रकार की सहायता अब तक शासन से नही मिली है अत: सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है कि आप सभी कृपया सचिव@09630803164, सरपंच@09754325460, विधायक@09424383999 को फोन कर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने में मदद करें. आवेदनकर्ता विजय@9685911688, संतोष@9516071739
Posted on: Feb 26, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
बड़े काम की गाय हमारी भो भोली भाली कैसी प्यारी...गाय पर गीत
ग्राम-मिग्रोड़ी, थाना-शाहपुर. जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार के साथ रतिराम दादा है जो गाय माता के पर एक गीत सुना रहे है:
बड़े काम की गाय हमारी-
भोली भाली कैसी प्यारी-
चुप वह रहती चुप वह गाती-
कभी किसी को नहीं सताती-
भूषा घास मिला तो खाती-
दाना भी तोडा खा जाती-
हमको मीठा दूध पिलाती-
दूध पिला मजबूत बनाती...
Posted on: Feb 04, 2017. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का...भजन गीत
जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ नर्मदा प्रसाद बर्मन जो एक गीत सुना रहे है:
श्रीराम नाम सुखदाई भजन करो भाई ये जीवन दो दिन का-
ये जीवन दो दिन का,ये जीवन दो दिन का-
ये तन है माठी का डेला, मठ का डेला माठी का डेला...
