IMPACT: नदी का गंदा पानी पीना पड़ता था, गांव में पानी का सुविधा हो गया....

रमैया जी ग्राम दुदकपाली पंचायत दुदकपाली,मंडल भोपालपली,जिला भोलपली,तेलंगाना से बता रहे हैं इनके गॉव में पानी पिने का कोई सुविधा नहीं था| वे जंगल में नाले से पानी लाकर पीते थे| पानी गन्दा रहता है फिर भी उसी पानी को पीना पड़ता था, सरपंच के माध्यम से बोर लगाना चाहते हैं लेकिन फारेस्ट मना कर रहे थे,हमारे गांव में बोर लगाने में मदद किये| इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क ब्यक्ति 6305615491.

Posted on: Oct 22, 2022. Tags: BHOPALPALLI BULTOO IMPACT RADIO TG VALASA WATER

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन के बाद समस्या का समाधान हो गया

ग्राम तेरेपाड़ पंचायत चिंतूर,मंडल चिंतूर,जिला एल्लुरुसीतारामराजू आन्ध्र प्रदेश से मीडियम गंगा जी बता रहे है, उनके गाँव में एक पानी टंकी लगा था| जो ख़राब हो गया था, ये पानी टंकी किसी संस्था के सहयोग से लगाया गया था| क्योकि गाँव वालो को पानी पिने में दिक्कत होता था, वे लोग छतीसगढ़ से आये है और जंगल में घर बना कर रहते है, जब से पानी टंकी ख़राब हुवा था तब से वे लोग को पानी पिने में परेशानी हो रहा था, फिर उन्होनें सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन के बाद समस्या का समाधान हो गया इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| सरपंच@9491594107 संपर्क ब्यक्ति @8500697478

Posted on: Oct 22, 2022. Tags: ALLURUSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTOOR IMPACT RADIO VALASA WATER

पारा में रोड नही होने के कारण बारिश के रास्ता कीचड़ कीचड़ रहने से आने जाने में दिक्कत होता है,

ग्राम: तोड़ेलगुड़ा पारा,पंचायत: डोंड्रा,मंडल: कोंटा जिला:सुकमा,राज्य: छत्तीसगढ़ से करकन खन्ना बता रहा है की पारा में रोड नही है।बारिश के समय रास्ता में पूरा पानी भर जाता है। इसलिए आने जाने में दिक्कत होता है।सपंच ध्यान दे रहे है। इसलिए सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की नीचे दिए गए नंबर पर बात करके इस समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर:9407933873.

Posted on: Oct 18, 2022. Tags: BULTOO CG KONTA PROBLEM RADIO ROAD SUKAMA VALASA

शुद्ध जल नहीं है।नाला पीकर कई बीमारियों से जूझ रहे है, मदद करें

ग्राम: चिंताकुंटा,पंचायत: मोते,मंडल: भूर्गम पहाड़, जिला:भद्रद्रीकोतागुडेम, तेलंगाना से माड़वी साहिती बोल रही है की 25 साल से रह रहे है।गांव में पीने के लिए शुद्ध जल भी नही मिल रहा हैं। बोरिंग भी नही है।नाला से पानी लेकर पी रहे है।इसलिए

हमे गंदे पानी से होने वाले बीमारियों से जूझ रहे है।इसलिए सीजीनेट श्रेताओ से अपील कर रहे है की अधिकारियों से बात करके बोरिंग बनवाने में मदद करें।संपर्क:6309702832.

Posted on: Oct 17, 2022. Tags: BHADRADI BHURGMPHHAD BULTOO GONDI KOTTAGIDEM PROBLEM RADIO TG VALASA WATER

गांव में रोड नहीं होने से बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-दोडला कोत्तुरु,पंचायत-कोंडई,मंडल-एटूर नागारम, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से लक्षमण, प्रवीण करसम बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 40 परिवार छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में आकर बसे हैं और उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है|गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| और चुनाव के समय रोड, पट्टा बनवा देंगे कर के लोगों को गुमराह करते हैं, चुनाव जित जाने के बाद कोई ध्यान नहीं देते हैं| इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं की गांव में रोड बन जाने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होती| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7815806591.

Posted on: Oct 17, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »