सामान्य ज्ञान की बातें...
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेन्द्र गंधर्व जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Mar 25, 2021. Tags: CG EDUCATION RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV
हारमोनियम धुन...
जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत हारमोनियम धुन सुना रहे हैं|अपने गीत, संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं|
Posted on: Mar 25, 2021. Tags: CG MUKESH RAJPUT MUNGELI MUSIC
भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर भवन निर्माण कराया जा रहा है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-रहपा पारा, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से रामचंद्र यादव बता रहे हैं, गौठान चारागाह के बगल में लक्ष्मीकांत तिवारी के नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है और भवन का निर्माण कराया जा रहा है| जिस संबंध में अधिकारी को शिकायत किया गया है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर अवैध कब्ज़ा हटवाने में मदद करें: तहसीलदार@7000453868, कलेक्टर@6264023411. संपर्क नंबर@9301101489. (185551) (AR)
Posted on: Mar 24, 2021. Tags: CG KORIYA PROBLEM RAMCHANDRA KUSWAHA
स्वास्थ्य स्वर : कोरिया पेड़ का औषधियों उपचार-
ग्राम-हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पटेल औषधियों के बारे में बताते हैं। उबके हिसाब से कोरिया का पेड़ सर्वोत्तम औषधि है। इसको सर्दी, गर्मी खांसी जुखाम में इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की छाल और पत्तों को भी अच्छी औषधि माना जाता है।
Posted on: Mar 24, 2021. Tags: CG HEALTH KANKER VEERSINGH PATEL
यूँ घबराना नही कभी...रचना-
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं :
यूँ घबराना नही कभी-
मौत मुड़कर आती नही कभी-
वक्त भी मुड़कर आती नही-
बस स्मृति शेष बनकर रह जाती देश...(185387)
