गांव में किसी मुददे में बात करने या बैठक करने के लिए घंटी बजाकर संदेश देने की प्रथा है...

ग्राम-चिचवानी, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सरपंच अरुन लकरा बता रहे हैं कि उनके गांव में किसी भी प्रकार की समस्या पर बात करने या सभा बुलाने के लिए एक व्यवस्था है, जिसमे बैठक बुलाने के लिए लगातार 2 घंटी मारी जाती है, आकस्मिक घटना या जानकारी जैसे किसी की मृत्यु हो जाने पर रुक-रुक के 2 घंटी मारी जाती है, उनके इलाके में नेत्रहाट फिल्ड फायरिग रेंज की समस्या है, अर्थात नेतरहाट नाम का एक गांव है जहां विस्थापन की समस्या है, उसके विरोध के लिए बैठक बुलाने के लिए लगातार 3 घंटी मारी जाती है, वे समस्या को हल करने के लिए वे प्रति वर्ष नेत्रहाट टुटवा पानी गांव में इक्कठा होते हैं...

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER

ॐ कारा ॐ कारा बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा...भजन गीत

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक भजन गीत सुना रही हैं :
ॐ कारा ॐ कारा बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा-
ओ भोले बाबा पलक नही खोले, पलक नही खोले नयन नही खोले-
गंगा धारा, गंगा धारा, बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा-
डमरू वाला, डमरू वाला, बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा-
बाघंबर धारा, बाघंबर धारा बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा-
ॐ कारा ॐ कारा बड़ा प्यारा लगे मेरा ॐ कारा...

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

Bultoo (Bluetooth) Radio program in Hindi from Jharkhand : 7th July 2018...

Today Ankit Padwar and Sapna watti are presenting Bultoo Radio Program in Hindi in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Jharkhand. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: ANKIT PARWAR BULTOO RADIO SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों...देवी गीत

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक देवी गीत सुना रही है:
बने फूलो कचनार करोंदा मईया बन फूलों-
कहा लगाओ मईया बिला चमेली-
कहा लगाउ अनार करोंदा मईया बन फूलों-
बगियाँ लगाओ मईया बिला चमेली-
अंगना लगाओ अनारकरोंदा मईया बन फूलों-
काहे में सिचु मईया बिला चमेली...

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: ANUPPUR MP MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी -

ग्राम-घोरटी, पंचायत-जलावन, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुधीर तिर्की गांव का नाम घोरटी कैसे पड़ा उसकी कहानी बता रह है उनके गांव में श्रीनगर के राजा जो शासन करने आते थे उनका मकान यहाँ पर था वहां पर घोड़े के द्वारा आते थे और घोड़े को एक जगह बाँधते थे बगीचा में तो उसी के नाम से घोरटी नाम रखा गया | राजा अपने घोड़े को उस जगह पर खूटे में बांधता था, उसी के नाम पर इस गांव का नाम घोरटी पड़ा और आज भी चल रहा है, राजा जशपुर के थे लेकिन श्रीनगर में भी उनका मकान होने के कारण आना जाना करते थे, ये जानकारी उन्होंने गांव के सरपंच के द्वारा प्राप्त की है| अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Jul 03, 2018. Tags: GUMLA SONG STORY SUDHEER TIRKI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »