हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है

ग्राम-कापानार, पुजारीपारा ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगेश कुमार जी बता रहे हैं, इनके गावं में रोड नहीं है,बारिश के समय में आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहाँ 30 घर का जनसंख्या हैं| उन्हें सरपंच-सचिव ने वादे किये हैं| परन्तु अब तक नहीं बन पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, की दियें गयें नंबरों पर बात कर के रोड बनवाने में मदद करें|
सरपंच@7647836325, सचिव@7440645458, संपर्क नंबर@7440625484.

Posted on: May 04, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KAPANAR PROBLEM WATER

हमारे मोहल्ले में पानी की समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है,

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखराम कुंजाम गोंडी में बता रहे है कि उनके मोहल्ले में पानी की कोई सुविधा नहीं है, बरसात व गर्मी के दिनों में भी खेतों का गंदा पानी पीना पड़ता है| लोगो को कई तरह की समस्याओ का सामना करना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में आवेदन दिये है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है, गांव के सभी लोग चाहते है कि पानी की सुविधा हो| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@940745401, संपर्क@7587454402.

Posted on: May 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER

गांव में एक ही हैण्डपम्प लगा है,उसमे पर्याप्त पानी नही मिल पाता है,

ग्राम पंचायत-भाटापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शांति पोयाम बता रहें हैं उनके गांव में एक ही हैण्डपम्प लगा है,उसमे पर्याप्त पानी नही मिल पाता है, वहाँ 50 घर का बस्ती है, 1 किलो मीटर दुर कुआ से पानी लाना पड़ता है इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात कर के हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: संपर्क@6268616684, सरपंच@9772052457, PHE@8927173133.

Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG HANDPUMP WATER

हैंडपंप खराब हो जाने के कारण लोगों को दूर से पानी लाना पडत है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-स्कूलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम पोयाम बता रहें हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 06 में हैण्डपम्प हैं वह खराब हो गया है| यहाँ 12 घर की बस्ती है, कुआ से पानी लाकर पीना पड़ता है, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें| संपर्क@7647976626, सरपंच@7828989473, सचिव@9399134286, @8927173133, कलेक्टर@8488596694.

Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM WATER

हमारें गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया

ग्राम पंचायत-ककालगुर, मांदरपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विश्नाथ नाग बता रहें है की उनके गांव का मांदर पारा में हैण्डपंप खराब हो गया है 20-25 घर का बस्ती है, वहा के लोगों ने नाला का पानी पीते है, इसके लियें उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं हुआ हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406381413, सरपंच@7647027844, उपसचिव@7587775251, CEO@8959393222.

Posted on: May 02, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM DARBHA HANDPUMP VISHVNATH NAG WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »