गांव के लोग नदी में छुआ बना के पानी पीते हैं, कृपया मदद करें

दरभा लक्का पंचायत चिनामटपल्ली मंडल विहारपुरम, जिला अलूरसीतारामराजू आंध्रप्रदेश से माडकम मंगल जी बता रहे हैं वहा आदिवासी लोग है जो छत्तीसगढ़ से आके बसे हुए है। वहां पानी का बहुत दिक्कत है। लोग छोटा सा नदी से छुआ बना के पानी पीते हैं। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन पानी का सुविधा नहीं हुआ है। कृपया मदद करें।अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर:6281646292.

Posted on: Nov 02, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO PROBLEM RADIO VALASA VIHATPURAM WATER

फॉरेस्ट विभाग वाले गांव के लोगों का जमीन में पौधा रोपण कर दिए

ग्राम पंचायत मोटलागुडम मंडल गोंद्रापेटा, जिला मुलगू तेलंगाना सतीश जी बता रहे हैं, कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वाले बहुत परेशान करते हैं,और उस जमीन पे 15 साल से अधिक समय से खेती करते हुए चल रहा है उतने समय से कोई कुछ नहीं बोले अभी आके उल्टे सीधे बातों से डराते हैं। ग्राम पंचायत में भी बैठक किए और 2 साल से फॉरेस्ट वाले इनके जमीन पे पौधा लगा दिए हैं। जो कि गांव वाले बहुत परेशान हैं इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। ITDA मो. 7995088365 पीडित व्यक्ति मो. 898554579

Posted on: Nov 02, 2022. Tags: BULTOO GONDRAPETA LAND MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA

हमारे गांव में हॉस्पिटल नहीं बना है, कृपया मदद करें

ग्राम तेरेपाड़, पंचायत येरमपेटा, मंडल चिंतुर, जिला अलूरसीतारामराजू आंध्रप्रदेश से माड़वी जोगा जी बता रहे हैं 15 20 परिवार है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं। वहां हॉस्पिटल नहीं बना है। कोई बीमार पड़ जाने से दूर जाना पड़ता हैं बीमार व्यक्ति को कंधे से बोह कर ले जाना पड़ता है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में हॉस्पिटल बनवाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:7901549830.

Posted on: Nov 02, 2022. Tags: ALURSITARAMRAJU AP BULTOO CHINTUR HOSPITAL PROBLEM RADIO VALASA

बिजली नहीं होने के कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें

मांडवी अर्जुन, ग्राम चिन्ता कुंठा, पंचायत मुटे, मंडल बुरूगुमपाल, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं वहां 32 परिवार है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं कुछ परिवार जुडूम के पहले तो कुछ जुडूम के बाद आये हैं। वहां बिजली नहीं लगी है। बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में रहना पड़ता है। और रात में कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में बिजली लगवाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8247023200.

Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO BURGUMPAHAD KOTHAGUDEM LIGHT PROBLEM RADIO TELANGANA VALASA

गांव में फॉरेस्ट विभाग वाले रोड बनवाने के लिए मना कर रहे हैं, कृपया मदद करें

भीमा जी ग्राम बंडलापाड, मंडल चंद्रमुंडा, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं उनके गांव मे रोड की बहुत समस्या है। 46 घर की बस्ती है। लगभग 1 किलोमाटर तक नहीं बना है। लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है। इसके लिए उन्होंने पंचायत में बोले हैं लेकिन अभी तक रोड नहीं बना है। इसलिए लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें। सरपंच: 917713819348, फॉरेस्ट विभाग:9440810085, संपर्क नंबर:9347168385.

Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO CHANDRMUDA KOTHAGUDEM PROBLEM RADIO ROAD TELANGANA VALASA

« View Newer Reports

View Older Reports »