सड़क किनारे की हमारी प्राथमिक पाठशाला में बाउंड्री वाल नहीं है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है...
ग्राम पंचायत-नवाडीह, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार अरमो बता रहे है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल नहीं है, जिसके चलते भय बना रहता है,क्योंकि सड़क किनारे स्कूल होने से किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, अगर वालबाउंड्री बन जाये बच्चे भी सुरक्षित रह सके, और मैदान में बाग़ बगीचा वृक्षा रोपण भी कर सकते है, RTE कानून बने के सालों हो गए है लेकिन अभी भी स्कूलों की दुर्दशा सुधरी नही है, इस हेतु ग्राम सभा व ग्राम सुराज में भी सरपंच सचिव के माध्यम से आवेदन दिया गया है परन्तु अभी तक बाउंड्रीवाल नही बनी है, सीईओं@9165689001,शिक्षा विभाग@9406218335,जिला कलेक्टर@9826443377. अरमो@9575723140,
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल न होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सिंघाचन पैकरा, धरमसाय पैकरा, धर्माराम पैकरा और बैजनाथ बता रहे हैं, उनके गाँव में स्कूल का बाउंड्री वाल नही बना है, बच्चे खेलते हुए सड़क तक चले जाते हैं जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए बाउंड्री वाल का होना आवश्यक है, इसके लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया पर आज तक कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए अब वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे स्कूल का बाउंड्री वाल बन सके: सरपंच@7772907481, सचिव@7697801195,
शिक्षा विभाग@9406278336, CEO@9165689001. पैकरा@9753225032.
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
पेड लगा लो पानी रोको, होही तभी गुजारा जी...वन गीत
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं :
पेड लगा लो पानी रोको, होही तभी गुजारा जी-
पेड पौधा ले वर्षा होथे, हमर जीवन के सहारा जी-
संगवारी जी कैसे बचाबो परान-
जंगल के बिना पानी नई बरसाही-
जंगल के बिना वर्षा नही होही, कहां पाबो कोदो-कुटकी धान-
जंगल मिलथे पूटू अऊ पिहारी सब्जी गजब मीठाथे गा भईया-
जंगल के तेंदू, भेलवा खाये ले पाचन शक्ति बढाथे गा भईया...
Posted on: Mar 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT
अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया पर 6 महीने से लागत और मज़दूरी का पैसा नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-अमगंवा, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गेंदलाल केवट बता रहे हैं कि सरपंच, सचिव ने कहा आप के नाम से शौचालय आबंटित हुआ है, निर्माण कराइए जो खर्चा होगा दिया जाएगा, उन्होंने अपनी पत्नी के सांथ मिलकर 25 दिन कार्य कर शौचालय निर्माण पूरा किया, सरपंच सचिव फोटो खीचकर ले गए, लेकिन 6 महीने से उनका लागत और मजदूरी का भुकतान नही किया गया है, आवेदन करने पर कहते हैं आपका नाम हितग्राही सूची में नही है इसलिए वे परेशान होकर सीजीनेट के संथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर मदद करे : रोज़गार सहायक@9131467521,सरपंच@8889199292, सचिव@9617734174, CEO@9753725845, कलेक्टर@9425168667, गेंदलाल केवट@8120652807.
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
नीले सियार की कहानी: सीख : हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए
एक दिन एक सियार घूमते-घूमते गाँव में एक धोबी के घर में घुस गया| उसी समय धोबी टब में नील घोलकर रखा था सियार उसी टब में गिर गया और डर कर तेजी से भागा, भागते-भागते सियार नदी के पास पंहुचा| खुद को पानी में देखकर उसे आश्चर्य हुआ क्योंकि उसका रंग बदल गया था| फिर वह वापस जंगल चला गया| जंगल में घूमते-फिरते उसे शेर की खाल मिली वो खाल को पहनकर खुद को जंगल का राजा बताने लगा और सभी जानवरों पे रौब झाड़ने लगा तभी जानवरों के झुण्ड में बैठा एक बूढा लोमड़ी उसे पहचान लिया और हुवा-हुवा की आवाज लगाने लगा, ये आवाज सुनकर वह सियार भी आवाज लगाने लगा जिससे सच्चाई सामने आ गई और सियार मारा गया| इससे सीख मिलती है कि हमें किसी को अंधेरे में या धोखे में नही रखना चाहिए |
