आ गई लड़न की बारी, ओ बहना कर लो तैयारी...महिला संघर्ष गीत
ग्राम-गोबरांवकला जिला-सतना, मध्यप्रदेश से सुनीता वर्मा एक महिला संघर्ष गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
आ गई लड़न की बारी, ओ बहना ! कर लो तैयारी-
जंगल भी बिक गए, खेती भी बिक गई-
बिक गई संस्कृति हमारी, ओ बहना ! कर लो तैयारी-
नदिया भी लुट रहीं, तालाब भी लुट रहे-
लुट गईं नदियाँ सारी, ओ बहना ! कर लो तैयारी-
गऊंएं भी बिक गए, बछड़ा भी बिक गए-
बिक गईं बकरियां सारी, ओ बहना ! कर लो तैयारी...
Posted on: Aug 27, 2015. Tags: SONG Sunita Verma VICTIMS REGISTER
री री लो यो री री लो यो...गोंडी गीत
ग्राम-पोयमा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र की महिलाएं एक गोंडी गीत गा रही हैं जिसमें आदिवासी संस्कृति व जल-जंगल के रक्षा की बात की जा रही है :
री री लो यो री री लो यो-
जम्जल के जंगल के उम्जोवे मुजड़ वे...
Posted on: Aug 27, 2015. Tags: SONG Sukhranjan Usendi VICTIMS REGISTER
ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो... देशभक्ति गीत
ग्राम-गहनाडांड़,पंचायत-पस्ता, ब्लॉक-बलरामपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सीमा, ललिता, सुशीला एक देशभक्ति गीत गा रही हैं :
ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो-
हम बढ़ें सबको बढ़ाएं, ऐसा साथी साथ हो-
मातृभूमि के लिए हम, कुछ तो ऐसा कर चलें-
शारदे के कमल रज में, जी चलें या मर चलें-
ज्ञान के इस पुण्य पथ पर, नवसृजन का साथ हो...
Posted on: Aug 24, 2015. Tags: SONG Seema Lalita Sushila VICTIMS REGISTER
Our school building getting built from 4 years, officers give false assurance...
Our village school building is getting built from the past 4 years but that is not completed yet. Children are suffering. They are forced to come in 2 shifts. Officers are not paying attention say villagers of Khodri village and panchayat in Udaypur block of Surguja district in Chhattisgarh to Sunil Kumar. You are requested to call SDM@9425231042 and Tehsildar@9406063343. For further information you can contact villager Sahu@9753330043, Suryaprakash@9575027712.
Posted on: Aug 23, 2015. Tags: EDUCATION SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आदिवासी-आदिवासी मिलके सब गाओ हम आदिवासी...
बैकुंठपुर, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आदिवासी-आदिवासी मिलके सब गाओ हम आदिवासी-
मूलवासी, मूलवासी मिलके सब गाओ हम आदिवासी-
मिलजुल हम अपना रेडियो बनाएं-
मीडिया के मालिक हम झूमें-नाचे-गाएं-
रीति रिवाज संस्कृति बचाएं-
जंगल बचाएं, अपनी भूमि बचाएं-
मिलजुल गाएं हम मिलजुल बजाएं-
एक ही धरती माता एक ही पहचान है-
आदिवासी संस्कृति दुनिया में महान है-
आदिवासी-आदिवासी मिलके सब गाओ हम आदिवासी...

