बिरसा तूने दिया है जो हिम्मत, वो भुलाने के काबिल नहीं है...बिरसा मुंडा जयंती पर

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार ‘बिरसा मुंडा’ के 140 वीं जयंती के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
बिरसा तूने दिया है जो हिम्मत, वो भुलाने के काबिल नहीं है-
बिरसा तूने दिया है जो इज्जत, वो भुलाने के काबिल नहीं है-
वो भुलाने के काबिल नहीं है, चुप रहने के काबिल नहीं है-
आदिवासी का मान बढ़ाया, उसको हक़ के लिए लड़ना सिखाया-
जुल्मों को तूने किया बहिष्कार, ना किया तूने गुलामी स्वीकार-
बिरसा तूने दिया है जो हिम्मत, वो भुलाने के काबिल नहीं है-
कोया को तू लड़ना सिखाया, कमान-तीर चलाना सिखाया-
तू आदिवासी का है लोकनायक, तू संस्कृति का है परिचायक-
बिरसा तूने दिया है जो हिम्मत, वो भुलाने के काबिल नहीं है...

Posted on: Nov 15, 2015. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कंगन लेवो ये बबुआ के बधइया...बिहार से पवरिया गीत

जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक ‘पवरिया’ गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. यह गीत उत्तर भारत में बच्चों के जन्म के समय गाया जाता है:
कंगन लेवो ये बबुआ के बधइया-
बबुआ के मामी दुआरा तू खोला-
करि ला मेल-जोल तानी मुखहू से बोला-
लुटाई देतु मामी आज गड़ल रुपइया-
बहुतै दिनन से आस लगवनी-
आस पूजल दरबार में अइनी-
कि कौशल्या कोखी में हैं जन्में रघुरइया-
कंगन लेवो ये बबुआ के बधइया...

Posted on: Nov 14, 2015. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

आओ ! इक ऐसा दीप जलाएं...जागरूकता गीत

ग्राम-मालेघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आओ ! इक ऐसा दीप जलाएं-
शिक्षा के अधिकार को हम, जन-जन तक पहुंचाएं-
फर्क मिटे बढ़िया-घटिया का, ऐसी शिक्षा पाएं-
करनी है निगरानी हमको, सूरत बदली जाए-
ज्ञान की गंगा-यमुना को, हम सभी पार कर जाएं-
बस्ती-बस्ती गोता खाकर, मानिक मोती पाएं-
कितने बच्चे पुरे देश में, फांक रहे हैं धूल-
सहमे-सहमे डरे-डरे, मुरझा रहे हैं फूल-
धन वाले ही शिक्षा पाएं, है ये सबकी भूल-
निर्धन बच्चे पढ़े-लिखे हों, बेला है अनुकूल-
ओ ! इक ऐसा दीप जलाएं...

Posted on: Nov 13, 2015. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

Live report from meet demanding better implementation of Forest Right, PESA...

Lalsu Nogoti is visiting Bhamragarh tehsil of Gadchiroli district in Maharashtra where people are on protest for their demands. They say no progress on community forest right has been made in the area. Gram Sabha should get more rights under PESA act. They want Aheri to be declared a district and Government should handle Surjagarh Iron Mineral Project itself rather than giving it to private players. You are requested to call Collector@09403774877 to listen to these demands.
Lalsu@9405130530.

Posted on: Oct 31, 2015. Tags: FOREST LALSU NOGOTI

चंदा ये निया बिंदिया ये निया पूनम ता नरका आतून...गोंडी प्रेम गीत

ग्राम-डोरकटा,पोस्ट-पेंड्री,तहसील-धनोरा,जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सुरेश उसेंडी एक गोंडी प्रेम गीत गा रहे हैं :
चंदा ये निया बिंदिया ये निया पूनम ता नरका आतून-
नना निया संग निमे नावा संग रो नना निया संगे रो-
नना ये उडोंन चंद्रा ता उजाला नना ये न्येंड उड़तोम-
चंदा ये निया बिंदिया ये निया...

Posted on: Oct 24, 2015. Tags: SONG SURESH USENDI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »