हाय रे मया में झिन भूलो भाई...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहा हैं:
हाय रे मया में झिन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला लपटाई-
मया में झिन भूलो भाई-
मया में जन भूलो भाई-
भाई-भाई मा बैर होगे-
दुश्मन मितान गा-
एक बोतल दारू पिके परगे उतान रे-
गजबे हस दानी संगी,देहे दर दान-
एक बोतल दारू पिके,परगे उतान रे-
मया में झिन भूलो भाई...
Posted on: Jan 12, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
14 जनवरी 2018 को अमरकंटक मध्यप्रदेश के वार्षिक मेला में उपस्थित होने के लिए निमंत्रण...
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बोल रहे है कि 14 जनवरी को अमरकंटक मध्यप्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी मेला में आप सब लोगो को आना है और दादा हीरासिंह मरकाम का जन्मदिन 14 जनवरी 2018 भी मनाना है और साथ में संविधान की पांचवी अनुसूची के बारे में और जानना है एवं छठवी अनुसूची के कानून का प्रशिक्षण लेना है और बहुत बड़ा मेला भी लगता है और सरगुजा संभाग, सूरजपुर, बलरामपुर जिला के मुख्य साथी आ रहे है और कोया पुनेम को चलाने वाले डॉ नारायण टेकाम भी आ रहे है तो साथियों आप सभी लोग उपस्थित हो और इसके बारे में जानना है और आगे कदम बढ़ाना है, सबसे मुलाक़ात भी करना है. धनसाय मरावी@7354620356.
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
संविधान में आदिवासी गाँवों को अपना राज चलाने का अधिकार दिया है उसे मिलकर हासिल करना है...
ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे है कि पहले ज़माने में इस जगह का नाम गोंडवानालेंड था और गोंडवानालेंड के लोग सांस्कृतिक और नाना प्रकार के सोच-सोचकर इन गाँवो को चला रहे थे और जंगल झाडो में रहा करते थे लेकिन जब से राजनीति पार्टी है तब से आदिवासी मूलनिवासी देशवासी गरीब के गरीब होते गए | आज भी गरीब हो रहे है लूट रहे है देश मूलनिवासी है उनको कुछ नही मिल रहा है और उनके सरगुजा संभाग में गाँव गणराज की स्थापना कर रहे है उसी तरह पुरे छत्तीसगढ़ में भी करना है और अपने हक़ अधिकार को जानना है, संविधान में भी आदिवासी गाँवों को अपना राज चलाने का पूरा अधिकार दिया है उसे हम सब को मिलकर हासिल करना है | मरावी@7354620356
Posted on: Jan 01, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
बिरहा के आगि आला गेला यही तोन में...निर्गुण गीत-
रवि कुमार एक निर्गुण गीत सुना रहे है:
बिरहा के आगि आला गेला यही तोन में-
कौन साखी मार देहली तोह्ना ये राम-
कौन साखी मार देहली तोह्नावा ये अर्जी-
बिरहा के आगि आला गेला यही तोन में...
Posted on: Dec 26, 2017. Tags: RAVI KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
तरही जाए पापी, तरही जाए पापी जो आया है शरण...भजन गीत -
रवि कुमार एक भजन गीत सुना रहे है:
तरही जाए पापी, तरही जाए पापी जो आया है शरण-
गंगा से निर्मल है गुरु का चरण-
गुरुदेव का महिमा अगम निराला है-
सब कुछ पाया उसने जो भी शरण आया है-
तन मन धन जो कर दे सब कुछ अर्पण-
गंगा से निर्मल है गुरु का चरण...


