हम 45 लोगों ने एक साल पहले वन विभाग के लिए 35 दिन काम किया, अब तक पैसा नहीं मिला...

ग्राम-धुमाधाड़, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्यारेलाल बता रहे है कि इनके गाँव के 40 से 45 लोगों ने बरपटिया ग्राम में वन विभाग का काम किया जिसमे किसी ने 30 दिन तो किसी ने 35 दिन काम किया है अधिक का मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है. कुछ लोगो का मिला है उनका भी आधा अधूरा ही मिला है, गाव की कैलासो बाई, फूलबसिया बाई, रामबनवा इनका आज तक एक भी रुपया नही मिला है, ऐसे ही गाँव के अन्य लोग है जिनका १ वर्ष हो चुका है पैसा नही मिला है, कृपया रुका हुआ पैसा दिलाने के लिए आप इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए- जिला कलेक्टर@9826443377, 9893599012, सिपाही@9754693645, दरोगा@8120191953. प्यारेलाल@7909496887.

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: PYARELAL SONG VICTIMS REGISTER

आओ बच्चों तुम्हे दिखाऐं शैतानी शैतान की...गीत

प्रखंड-चन्द्रपुरा, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से नरेश महतो आज की परिस्थिति पर एक गीत सुना रहे है:
आओ बच्चो तुम्हे दिखाए शैतानी शैतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की-
मेरा देश महान, सुन ले सारा जहान-
बड़े-बड़े नेता शामिल है घोटालो की थाली में-
सूटकेस भर के चलते है ये अपने यहाँ दलाली में-
देश धरम की नहीं हैं चिंता चिंता निज संतान की-
नेताओ से बहुत दुखी है जनता हिन्दुस्तान की...

Posted on: Mar 26, 2017. Tags: NARESH MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Road work started again in our area after report on CGnet, thanks...

ग्राम-धनवा सागर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से दीपक बिन्तारे बता रहे है कि पूर्वी मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके में डिंडोरी से बिछिया तक मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर थी और उसमे चलने में यात्रियों को बहुत दिक्कत होती थी खासतौर पर मरीजों को जिनका उस सड़क पर चलना लगभग नामुमकिन था. वे लोग अधिकारियों को अनुरोध करते करते थक गए थे फिर सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे ढाई महिना पहले कि डिंडोरी से बिछिया मार्ग अधूरा पड़ा है करके तो सीजीनेट के साथियों के अधिकारियों पर दबाव डालने के बाद रोड का काम अभी प्रगति पर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है|दीपक बिन्तारे@9754870423

Posted on: Feb 18, 2017. Tags: DEEPAK BINTARE ROAD SONG VICTIMS REGISTER

बैगा आदिवासियों ने मनरेगा के तहत रोड बनवाने का काम किया पर पैसा अब तक नहीं मिला है...

नरेश बुनकर (जन पत्रकारिता यात्रा से) ग्राम-गभोड़ा,पंचायत-बिरहुलडी, ब्लाक पंडरिया, जिला-कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से ग्रामीणों की समस्या बता रहे हैं कि रोजगार गारंटी के तहत इन बैगा आदिवासियों ने सरईटोला से भुरभुसपानी सड़क पर ३ हफ्ते से अधिक काम किया लेकिनं 8-9 माह हो चुके हैं लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ है कई बार स्थानीय अधिकारी से कहा लेकिन वो यही कह रहा है कि मिल जाएगा लेकिन अब तक नहीं मिला ये सभी आदिवासी है जो काफी परेशान हैं ये किसी बड़े अधिकारी को नहीं जानते। वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है कि वे अधिकारियों को फोन कर उन पर दबाव डालें जिलाधिकारी का नंबर है 9425270044. नरेश बुनकर@9630770722

Posted on: Jan 30, 2017. Tags: Naresh Bunkar SONG VICTIMS REGISTER

Only handpump throws very little water, We need to go far to fetch water...

We have only one handpump in our Adivasi village which is throwing very little water. We are facing lot of difficulties and we need to go far to fetch water. This was complained to Public Health and Engineering dept and Sarpanch but no one is paying attention say villagers of Goghara road Kauvanar village under Badna panchayat in Pandariya block of Kabirdham district in Chhattisgarh to Naresh Bunkar.You are requested to call CEO@8518898220 to help suffering Baiga adivasis. Naresh@8720822286.

Posted on: Jan 03, 2017. Tags: HANDPUMP NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »