बहना मेरी धोखा न खाना ,हाय राम पढ़ने का है ज़माना... महिला गीत
रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा जी एक महिला सशक्तिकरण गीत गा रही हैं:
बहना मेरी धोखा न खाना ,हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी, अपने भारत का नाम रोशन करेगी-
बहना मेरी धोखा न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी अपने अधिकारो को खुद ही पढ़ेगी-
बहना मेरी धोखा न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना-
पढ़ेगी लिखेगी तो आगे बढ़ेगी अपने लड़ाइयों को को खुद ही लड़ेगी-
बहना मेरी धोका न खाना हाय राम पढ़ने का है ज़माना...
Posted on: Apr 02, 2016. Tags: Sushma Rewa
चइत मासे चुनरी रंगा द हो रामा चइत मासे...चैती गीत
मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से एक चैती गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
चइत मासे चुनरी रंगा द हो रामा चइत मासे-
चुनरी रंगा द सइयां कोटवा लगा द-
आरी-आरी घुँघरू लगा द हो रामा चइत मासे-
काली-काली केशिया में मोतिया लगा द-
अपने ही हाथों से हमरा सजा द-
अपने ही हाथों सजा द हो रामा चइत मासे-
झुलनी गढ़ा द सइयां टिकवा गढ़ा द-
पटना शहरिया घुमा द हो रामा चइत मासे....
Posted on: Apr 01, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
रुके नहीं पतवार मांझी ओ रुके नहीं पतवार....मांझी गीत
मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
रुके नहीं पतवार मांझी ओ रुके नहीं पतवार-
बाढ़ भयंकर आई है घटा अभी भी छाई है-
तट पर भीड़ अपार रुके नहीं पतवार-
सब जाने अनजानों को अपने और विरानों को-
पहुंचा दो उस पार रुके नहीं पतवार-
तुममें साहस है बल है शक्ति प्राण का संबल है-
क्यों होगी फिर हार रुके नहीं पतवार-
साहस है बल है श्रम है हमको फिर किसका गम है-
पथ देगी खुद धार रुके नहीं पतवार.....
Posted on: Mar 31, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
इवुर रायो यो बाबा यायु ये...गोंडी में होली गीत
ग्राम-जूही, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र से गाँव की महिलाएं व लड़कियां गोटुल के सामने गोंडी में होली गीत गा रही हैं:
इवुर रायो यो बाबा यायु ये-
ये यो पुन्गारी जी ये लो ले-
इ मा के बाई ले कोनी ये लो ले-
ये यो पुन्गारी ये लो जी ले...
Posted on: Mar 28, 2016. Tags: LALSU NOGOTI
चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो....जागरूकता गीत
मालिघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान से संबंधित एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो-
अबकी पंचायत के चुनाव बा तोहार हो-
लुच्चा लफंगा गुंडा मुखिया ना होई हो-
स्वच्छ प्रत्यासी चुना चाहे जो होई हो-
चला बहिनी चला भउजी घुंघटा उघार हो-
अबकी जे चुकबू दादी होके लाचार हो-
वृद्धा पेंसन मिली दादी सबके रोजगार हो-
लाल कार्ड पीला कार्ड होई तइयार हो-
चला मइया चला चाची हो जा तइयार हो-
अबकी पंचायत के चुनाव बा तोहार हो.....

