वनांचल स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हमें बबासीर बीमारी का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुना जीरा 50 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, बकायन की पत्ती या महानीम 50 ग्राम, सेंधा नमक 20 ग्राम, भुनी हुई सनाय की पत्ती 30 ग्राम इन सभी को पीसकर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार छाछ, मही या पानी के साथ सेवन करने से लाभ मिल सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, पेट साफ रखें, पानी का ज्यादा सेवन करें, देर रात तक न जागे, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Aug 12, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सेम के पत्ते से चर्म रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलनराम साहू चर्म रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, चर्म रोग साफ सफाई पर ध्यान नही देने, ब्लड इन्फेक्सन, दूषित पानी में नहाने से हो जाता है, इसमें दाद, खुजली, फोड़े आदि आते हैं, ऐसी स्थिति में घरो में लगाई जाने वाली सब्जी सेमी या सेम के पत्ते को लगातार पांच दिन तक मसलकर लगाने से लाभ मिल सकता है, ये बारिश के मौशम में आसानी से मिल जाता है, इस तरह हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से हम हमारे बहुत से रोगों का निदान कर सकते हैं, इससे पैसे की भी बचत होती है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.
Posted on: Aug 12, 2018. Tags: HEALTH KABIRDHAM CHHATTISGARH KHELANRAM SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
मैने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल बता रहे है कि उन्होंने मई जून माह में 15 दिन शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नही मिला है उसके लिए सचिव सरपंच को बोले तो मिल जायेगा बोलते है लेकिन आज तक नहीं मिला है और न ही कोई ध्यान दिया गया है| इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील मदद कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर बात कर उनका मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, सचिव@9617123256, सरपंच@9753128248. सम्पर्क@7745989780.
Posted on: Aug 11, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYSWAL SURAJPUR CG PAYMENT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे हैंडपंप का पाइप खराब, पीने योग्य पानी नही मिलता, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पोस्ट-खजुहा कला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं, कि वार्ड क्रमांक 13, कुसवाहा टोला में सौखीलाल गुप्ता के घर के पास का हैंडपंप में पाईप खराब हो गया है, जिससे जो पानी आता है, पीने योग्य नही है, इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन आज तक कोई कारवाही नही हुई और गाँव के लोग बहुत परेशान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे : कलेक्टर कार्यालय@07662-241635, कमिश्नर@07662-241888.संपर्क नंबर@7024467792.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: REWA MADHYA PRADESH WATER SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA
वनांचल स्वर : शहतूत के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय शहतूत के औषधीय गुण बता रहे हैं, इसे गाँव के लोग तूत भी कहते हैं, 50 ग्राम पानी में एक चम्मच शक्कर और शहतूत के 10 से 12 फल पीसकर दोनो को मिलाकर सरबत बनाकर पीने से रक्त पित्त, सीने में जलन आदि समस्याओ में आराम मिल सकता है, शहतूत के पत्तो को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से मुंह के घाव, छाले और आवाज खराब होने जैसी समस्या में लाभ मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. ऐसे ही हमारे आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों में बहुत औषधीय गुण हैं जिनसे हम मदद ले सकते हैं और धन की बचत भी कर सकते हैं : संपर्क नंबर @9424759941.
