आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-मेटापाल, जिला-दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के निवासी सुखमनराम पोड़ीयाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं इस गीत का अर्थ है कि मेले में जब हम लोग जाते है तो किसी दूसरी जाति के लड़की को पसंद नहीं करना है उसे शादी नहीं करना है:
आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो-
ओ यायो वे आवे निमिंगा के लायो-
या लिंगा के लायो या लिंगा के लायो...
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हम देश के आशा हैं ये देश हमारा है...देशभक्ति गीत -
पंचायत-जोडिया बाडम, ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रिया वासुदेव एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
हम देश के आशा हैं ये देश हमारा है-
हम जियेंगे इसके लिए प्राणों से प्यारा है-
मुट्ठी से बड़ा है हम इस देश को बढायेंगे-
हम देश के आशा हैं ये देश हमारा है...
Posted on: Oct 29, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
10 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत- पंडेवार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां रूपलाल मरावी के साथ में मंगली बाई है जो बता रही हैं कि वे वार्ड क्रमांक 3 सेठपारा में रहती हैं 10 साल से इन्हें विधवा पेशन नहीं मिल रहा है इसके लिए इन्होने ग्रामसभा में अपनी बात को रखी थी लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट के सथियों से मदद की अपील कर रही हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे इनको विधवा पेंशन मिल सके और उनको अपना जीवन यापन करने में सुविधा हो सके : C.E.O@9669577888, सचिव@9179981677. मंगली बाई@7587217310.
Posted on: Oct 29, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी के अतर्गत 50 लोगो ने काम किया था जिसका मजदूरी भुगतान अबतक नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-चंदेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी साथ में सोनी बाई और मंडान सिंह नाग है जो बता रहे है कि रोजगार गारंटी योजना के तहत इन्होने बलरामपारा डेम निर्माण का काम किये थे जिसमे 50 लोगो ने काम किया था किसी ने 150 दिन किसी ने 50 -60 दिन काम किया है जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है सिर्फ पुजारीपारा के लोगों को मिला है इसके लिए इन्होने आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या समाधान करने का अनुरोध करें : C.E.O.@9669577888, कलेक्टर@9179530000, सरपंच@9406455921.
Posted on: Oct 28, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो...गोंडवाना जागरूकता गीत -
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी गोंडवाना जागृति गीत सुना रहें है:
जागो-जागो रे गोंडवाना के वीर जवान अब तो जागो-
कोल माइंस आवत है पावर प्लांट लगाते है-
जगल झाड़ी बचाना है जड़ी बूटी लगाना है-
कोदों कुटकी खाना है बीमारी से बचना है...




