अभी कक्षा 10 में पढ़ रही हूँ,आनगवाडी मैडम बनके गरीब बच्चो को पढ़ाना चाहती हूँ-
हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को वनीता गुम्मा बता रही है कि तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) के रहने वाली है इनका घर भामरागड में परलाकोटा नदी के किनारे है अचानक कभी नदी में बाढ़ आने से इन्हें घर छोड़कर स्कूल या सरकारी भवन में रहना पड़ता है अभी ये 10 कक्षा में पढ़ती है 7 कक्षा तक समुन्याशी स्कूल में पढ़ी और 8 कक्षा से धर्माराव कन्या छात्रावास में स्कूल में पढ़रही है पढ़-लिखकर आगनवाडी स्कूल में मैडम बनना चाहती है और अपने गाँव के गरीब बच्चों को पढ़ाना चाहती है:संपर्क नंबर @9421055692 CS
Posted on: Jun 25, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH EDUCATION SONG VANITA GUMMA VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रे रे राला रे रे लोय...गोंडी विवाह गीत-
सनोती, तालुका-भामरागड, जिला-गड़चिरोली से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक पारम्परिक गोंडी गीत सुना रही है:
रेरेलोयो रेरेराला रेरेलोय-
रेरेलोयो रेला रेला रालय-
बेकेर दायना आतेक जुमका-
राटीग कारेलग जमुका-
राटीग कारेलग बोदेलग... CS
Posted on: Jun 24, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI MADIA SONG SANOTI
चाचा-चाची और भतीजी कि कहानी....माड़िया भाषा-
नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुकेशवरी दुग्गा हमारे श्रोताओं को एक कहानी सुना रही है:1 मेरी चाची ओर चाचा थे मै चाचा के घर गई और चाचा से पूछी चाची कहाँ है मुझे सब्जी लेनी है चाचा ने कहा आपकी चाची पत्ती तोड़ने गई है रुको मै रुक गई मै पूछी कोन सा डोंगरी में गई है चाचा थोड़ा सा दारु पिए और गाना गाकर बोले-
पत्ती के डोंगरी में-
पत्ती तोड़ने गई है-
वापस आकर तुमको-
वो सब्जी देगी CS
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH KAHANI SUKESHVARI DUGGA
गाँव में परम्परा अनुसार बाहर से आने वाले व्यक्तियों से चन्दा लेकर त्यौहार मनाते हैं-
ब्लॉक आलापल्ली जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से जना धुर्वा हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रही है कि ये ऐ एनेन कि ट्रेनिग की हुई है इनका ससुराल निरगुडवंचा में है ये बता रहे हैं इनके गाँव में जब भी कोई पारम्परि त्यौहार आता है जिसे बिज्जा पंडुम कहते हैं तो यहां के महिलाएं एकजुट होकर जो भी व्यक्ति बाहर से गाँव में प्रवेश करते उन्हें रोड में रस्सी लगाकर रोक लेते हैं और उनसे 5 या 10 रूपये चन्दा लेते हैं और सभी गाँव के महिलाये इकठा होकर पाल्टी बनाते हैं ये यहाँ का परम्परा हैं:संपर्क नम्बर @9423711476 (170127) CS
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FESTIVAL JNA DHURWA
काम के लिये आये थे लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है, राशन की समस्या है...
खाण्डवे नगर, पुणे महाराष्ट्र से शंकर श्याम बता रहे हैं, मुबई से पुणे काम के लिये आये थे लेकिन अभी उनका काम शुरू नहीं हुआ है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि राशन व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9029471946. (AR)
